कार्डियक अरेस्ट के समय आपातकालीन चिकित्सा हेतु पत्रकार को सी पी आर का दिया गया प्रशिक्षण 

मेदांता अस्पताल पत्रकारों को देगा रियायती दर पर इलाज,एम ओ यू किया साइन

पत्रकारों के लिए जल्द लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ शिविर

वसी अहमद सिद्दीकी

  1. 16 फरवरी लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ इकाई द्वारा पत्रकारों के हितार्थ एक स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया,   जिसमें    हृदय विभाग के डॉ उमाशंकर ने हार्ट इमरजेंसी मे सीपीआर प्रशिक्षण का डेमो देकर बताया कि पत्रकारों आपात स्थिति में सीपीआर का प्रयोग करके कैसे किसी का जीवन बचा सकते हैँ!    इस मौके पर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, गठिया, बढ़ती उम्र मे जोड़ो -कमर स्पाइन आदि के दर्द के ऊपर विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन एवं ऑर्थोपेडिक विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पत्रकारों के साथ ऑडियो वीडियो प्रस्तुति से ऑर्थोपेंडिक विषय और उससे सम्बंधित समस्यायों पर विचार और सुझावो को रखा साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया की बढ़ती उम्र के साथ या संतुलित आहार न लेने के कारण हर वर्ग के लोग घुटने रीढ़ की हड्डी कंधे या ज्वाइंट आदि की समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों में स्थित चिकने तत्व कम हो जाती है जिसका उपचार नी रिप्लेसमेंट द्वारा पूर्णतया संभव है उन्होंने क्रॉनिक अर्थराइटिस के बारे में बताते हुए कहा की शुरुआत में दर्द की शिकायत और जॉइंट्स को हिलाने में मूवमेंट में दिक्कतें आती हैं जोड़ों में अकड़न महसूस होती है तो इन सभी जोड़ों की विकृति और टेड़ापन को दूर करने के लिए सर्वप्रथम तो यथासंभव दवाइयां द्वारा हर मरीज को राहत देने का प्रयास करते हैं और जब दवाओ से आराम नहीं मिलता है या पूर्ण रूप से विक्रति हो या बिगड़े हुए केस की स्थिति होती है तो हम उसको ऑपरेशन का सुझाव देते हैं मेदांता लखनऊ में और रोबोटिक दोनों तरह की सर्जरी के द्वारा रिप्लेसमेंट का उपचार किया जाता है इसके बाद व्यक्ति बहुत शीघ्र रिकवरी करके अपना सामान्य जीवन जी सकता है।

इसी प्रकार बच्चों या बड़ो मे गला चोक होने, या किसी कारण सांस अवरुद्ध होने पर कैसे प्राथमिक चिकित्सा दीं जानी चाहिए इस पर भी विशेष प्रस्तुति दीं गयी।

इसके उपरांत मेदांता हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव जुबेर अहमद ने एक एम ओ यू पर भी साइन किया।उक्त सफल कार्य शाला को आयोजित करने मे मेदांता हॉस्पिटल के अभिषेक मिश्रा,रवि कुमार सिँह, एवं महेंद्र पाल सिँह का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मेदांता हॉस्पिटल के प्रबंधन और PRO टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार छायाकार उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से अभय अग्रवाल,संजय गुप्ता,समाजसेवी मुर्तुजा अली,अरशद मुर्तुजा,अनवर आलम मो इमरान,परवेज अख्तर,सैय्यद गुलाम हुसैन,शबाब नूर,आलोक यादव,आरिफ मुकीम,डॉक्टर ज़फ़र खान,आमिर मुख्तार,सरफराज जाहिद,जमील मालिक,वामिक खान,प्रिंस आर्या,मो रईस,मुश्ताक बेग,जितेंद्र कुमार खन्ना,वसी अहमद सिद्दीकी,रामबाबू विजय गुप्ता,मुजीब बेग,मो इकराम,अजय गुप्ता,अख्तर अंसारी,आदिल,शादाब हुसैन,सैयद इकबाल,पी सी कुरील,अवधेश अमरजीत,सैयद फारूक अहमद,हलीमा,कैफ आदि मौजूद थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *