शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यशाला

 

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, अवध प्रांत द्वारा न्यास की स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन संस्कृत पाठशाला विद्यालय, सदर लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय के सभागार में किया गया l कार्यशाला का विषय पर्यावरण संरक्षण में जनमानस की भूमिका था l

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.कीर्ति विक्रम सिंह, उपनिदेशक इग्नू एवं सहसंयोजक न्यास ने अपने उद्बोधन में कहा पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, और हम सबको मिलजुल कर इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए l उन्होंने यह आवाहन किया कि हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए और और इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल चीजों को प्रयोग में लाना चाहिए l उन्होंने न्यास के कार्यों के विषय में भी विस्तार से चर्चा की l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार श्रीवास्तव, निदेशक जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ उपस्थित रहे l उन्होंने भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किया जा रहे प्रयासों की चर्चा की और लोगों को उसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही शिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कौशल उन्नयन के कार्यक्रमों के विषय में भी चर्चा की l

 

न्यास के पर्यावरण शिक्षा विषय के सहसंयोजक के.वि. पंत ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को पौधे भेंट किया l

 

संस्कृत पाठशाला स्कूल के न्यासी अंकुर अग्रवाल ने अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियानों की चर्चा की l

 

कार्यशाला में भारी संख्या में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया l

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *