एमएसएमई के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना केंद्रीय वित्त मंत्री ने लॉन्च की

प्रथम सचल आयकर सेवा केंद्र का भी उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से निर्मला सीतारमण ने

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में बजट के बाद की बैठक में हितधारकों को संबोधित किया और चर्चा की

बढ़ते पूंजीगत व्यय, राजकोषीय घाटे को कम करने और नागरिकों की ओर से खपत, बचत और निवेश को प्रोत्साहन देने पर फोकसरू केंद्रीय वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 की घोषणा के अनुसार, बजट के बाद हितधारकों से बातचीत में, एमएसएमई को बिना किसी सहायक के मशीनरी या उपकरण की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये तक के क्रेडिट की सुविधा के लिए एमएसएमई (एमसीजीएस – एमएसएमई) के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की।

केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मुंबई में पहले सचल आयकर सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया, जो 18 और 19 फरवरी, 2025 को नेवी नगर कोलाबा में शुरू होगा और इसे डिजिटल सेवाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने, शिकायत निवारण के लिए सहायता प्रदान करने और कर जागरूकता को प्रोत्साहन देने के लिए तैयार किया गया है।

इसी समारोह में सीतारमण ने एसबीआई वेंचर्स लिमिटेड के स्वामी निवेश फंड से लाभ पाने वाले घर के मालिकों को औपचारिक चाबियां भी प्रदान कीं। केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) पंकज चौधरी, सचिव (वित्त तुहिन कांता पांडेय, सचिव (डीईए) अजय सेठ, सचिव (व्यय विभाग) डॉ. मनोज गोविल, सचिव (वित्तीय सेवाएं विभाग) एम. नागराजू, सचिव (दीपम) अरुणीश चावला, सीबीडीटी अध्यक्ष रवि अग्रवाल और सीबीआईसी के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Citizens Build a Digital Wall Against Cyber Fraud

Sanchar Saathi Crosses 30 Crore Visits; Citizen Inputs Help Prevent Suspected Cyber-Fraud Losses of Over …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *