यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और वित्त नियंत्रक, टीम के बीच मैत्री मैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और वित्त नियंत्रक, टीम के बीच किया गया | जिसका उदघाटन श्री राजेश कुमार, अंचल प्रमुख द्वारा किया गया | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 102 रन बनाए इसके जवाब में वित्त नियंत्रक टीम ने

2 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया| वित्त नियंत्रक टीम की तरफ से श्री अनूप मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी की और मैन ऑफ़ द मैच

रहे | इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया लखनऊ के अंचल प्रमुख श्री राजेश कुमार, उप अंचल प्रमुख श्री प्यारेलाल , श्री पीके अवस्थी एवं वित्त नियंत्रक टीम की तरफ से श्री शिवेंद्र मिश्रा, श्री महेश पांडे ,श्री एस एन कुशवाहा ,श्री कमलेंद्र कुमार ,श्री मनोज तिवारी, श्री संतोष जी ,श्री विमलेश यादव ,श्रीमानवेंद्र कुमार, श्री अरूण यादव, श्री संजय सिंह, श्री सालिग्राम आदि उपस्थित रहे । अंत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ के अंचल प्रमुख श्री राजेश कुमार ने जीवन में खेल भावना की जरूरत पर जोर दिया एवं सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Women Empowerment Through Cricket: Lucknow Academy Promotes Equal Opportunities

Girls to Shine Alongside Boys at Annapurna Cricket Academy, Says Kavita Agarwal Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *