दीन दयाल स्पर्श योजना से विद्यार्थियों के बीच डाक टिकट संग्रह में रुचि पैदा होगी-कृष्ण यादव कुमार

दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति कार्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024


डाक टिकट संग्रह में रुचि रखने वाले शौकिया डाक टिकट संग्राहकों को जल्द ही प्रोत्साहन मिलेगा। भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकट संग्रह को प्रोत्साहन देने और शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से, विद्यार्थियों के बीच डाक टिकट संग्रह के लिए रुचि पैदा करने के शौक के रूप में टिकटों के प्रति अभिरुचि और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक डाक टिकट छात्रवृत्ति कार्यक्रम दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है। यें बातें उत्तर गुजरात क्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहीं।

उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक के उन मेधावी विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा है और साथ ही जिन्होंने टिकट संग्रह को एक शौक के रूप में अपनाया है। इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थियों के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024 है।

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि यह छात्रवृत्ति अखिल भारतीय स्तर पर प्रदान की जाएगी और प्रत्येक डाक सर्कल कक्षा 6, 7, 8 और 9 के प्रत्येक 10 विद्यार्थियों को अधिकतम 40 छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति की राशि 500 रुपये प्रति माह की दर से 6000 रुपये प्रति वर्ष होगी, जो त्रैमासिक आधार पर प्रदान की जाएगी। पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए पात्र होने के लिए, व्यक्ति को भारत में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित स्कूल में एक डाक टिकट संग्रह क्लब होना चाहिए और प्रत्याशी को क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि किसी स्कूल में डाक टिकट संग्रह क्लब नहीं है, तो उस स्कूल के किसी विद्यार्थी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, जिसके पास अपना खुद का डाक टिकट संग्रह का जमा खाता है। डाकघरों में डाक टिकट संग्रह जमा खाता केवल 200 रुपये की राशि से खोला जा सकता है। छात्रवृत्ति के लिए चयन करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्याशी ने अपनी अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड/कुल अंक प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी।

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए चयन 30 सितंबर को मंडल स्तर पर 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों की डाक टिकट संग्रह लिखित प्रश्नोत्तरी में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस प्रश्नोत्तरी में मंडल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को अंतिम चयन के लिए नवंबर, 2024 के पहले सप्ताह तक डाक टिकट संग्रह प्रोजेक्ट संबंधित मंडल में जमा करना होगा। इसके लिए मंडल स्तर पर डाक अधिकारियों और प्रतिष्ठित डाक टिकट संग्राहकों की एक समिति भी गठित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के साथ डाकघर या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एक संयुक्त खाता खोलना होगा।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य बच्चों में छोटी उम्र से ही डाक टिकट संग्रह का शौक इस तरह विकसित करना है कि यह उन्हें दिलचस्प काम, आरामदायक अनुभव और तनाव मुक्त जीवन भी प्रदान करे, क्योंकि डाक टिकट संग्रह भी शिक्षाप्रद सिद्ध होते हैं।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *