स्वयं सहायता समूहों के उत्पादित समानों की बिक्री के लिए बड़े मालों में स्थान आरक्षित करने की कोशिश की जायेगी-केशव प्रसाद मौर्य

44 हजार से अधिक को कैश क्रेडिट लिंकेज धनराशि रू 500 करोड़ का वितरण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम,नारी शक्ति को मजबूत करने का सफल माध्यम बनेगा

हमारा प्रयास होगा कि समूहों की भी अलग-अलग ड्रेस हो जाय।

पूजा श्रीवास्तव

समूहों की दीदियों में जहां नये उत्साह व नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं उनमे आगे बढ़ कर कार्य करने का जज्बा भी पैदा किया। महिलायें सक्षम और सशक्त हो जाएगी, तो देश, दुनिया में नंबर एक पर भारत पहुंच जाएगा और इस दिशा में महिलाएं तेजी से कदम आगे बढ़ा रही हैं और डबल इंजन सरकार उन्हें भरपूर सहयोग भी प्रदान कर रही है। यें बातें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के मेगा बैंक क्रेडिट लिंकेज कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में कही।

केशव प्रसाद मौर्य ने 44 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज धनराशि रू 500 करोड़ प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की दीदियों, बैंकर्स व उपायुक्त स्वतः रोजगार व जिला मिशन प्रबंधको को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने समूहों का आह्वान किया कि सभी समूह अपने-अपने उत्कृष्ट कार्याे की एक-दो मिनट की वीडियो बनाकर बी एम एम व डी एम एम के माध्यम से मुख्यालय भेजें, सबसे अच्छी वीडियो को वह मा0 प्रधानमंत्री जी को उपलब्ध करायेंगे। कहा कि हमारा प्रयास होगा कि बी सी सखियों की भांति समूहों की भी अलग-अलग ड्रेस हो जाय। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के सार्थक प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को मजबूत करने का सफल माध्यम बनेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए बैकर्स द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए बैंकर्स की सराहना की।
राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की उत्पादित कई सामग्री बहुत अच्छी क्वालिटी की हैं, अयोध्या दीपोत्सव में समूहों द्वारा बनाये गये दिये जलाये गये, इसी तरह स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर समूहों द्वारा तिरंगा झण्डा बनाये गये, जिनकी बहुत सराहना हुई है।
कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विगत 06 वर्षाे में ग्राम्य विकास विभाग में बहुत अच्छे कार्य हुये है और कई नये प्रयोग किये गये हैं, समूहों की गतिविधियों से न केवल आर्थिक मजबूती मिल रही है, बल्कि समाज के सभी इन्डीकेटर्स को मजबूत आधार मिल रहा है और समूहों के कार्य से राष्ट्र निर्माण का कार्य हो रहा है।
समूह उत्पादित सामग्री को हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया।
मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न गतिविधियों, व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समूहों से जुड़ी महिलाओं ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख समीर रंजन पंडा ने कहा कि बैक लगातार समूहों का उत्साह और कार्यशिल पूूूंजी की उपलब्धता करा रहे है साथ ही समूहों से खरीद को भी बढाने का काम कर रहे है।
कार्यशाला को विभिन्न बैंकों के उच्च अधिकारियों व आजीविका मिशन के अधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की दीदियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
़……………………….

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *