सरकार भी महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण को लेकर कटिबद्ध है.-लखनऊ महापौर

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

सूफिया

 

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं उनके समग्र सशक्तीकरण के उद्देश्य से प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को समर्पित पिंक शक्ति वेबसाइट सरकार भी महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण को लेकर कटिबद्ध है. यें बातें अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर पिंक शक्ति वन स्टॉप टेक सोल्यूशन फॉर विमेन, वेबसाइट को लांच करते हुए लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंदरजीत सिंह ने अब्दुलकलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला नवाचार इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रांगण में कही।

 


इस मौके पर पिंक शक्ति की चीफ विज़नरी, स्निग्धा रितेश ने वेबसाइट के विषय में प्रस्तुतीकरण दिया. प्रस्तुतिकरण के दौरान स्निग्धा रितेश ने कहा कि उन्होंने चार वर्ष के गहन अध्ययन के बाद महिलाओं के लिए पिंक शक्ति वेबसाइट को वन स्टॉप सोल्यूशन बनाने का अभिनव प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर महिलाओं से जुड़े हर पहलु जैसे सुरक्षा कि दृष्टि से आपातकाल स्थिति में काम आने वाली हेल्पलाइनस की जानकारी, उनके स्वालंबन के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, उन्हें जागरूक करने के लिए महिला अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी, इन सबको एक ही जगह पर समाहित किया है. इतना ही नहीं महिलाएं अपने क्षेत्र में सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं को भी इस वेबसाइट के ज़रिये साझा कर सकती हैं.

. विशिष्ट अतिथि इंदरजीत सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिंक शक्ति नवाचार पर आधारित एकदम अनूठा प्रयास है जो कि महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण के लिए वाकई कारगर साबित होगा.

इसके बाद पैनल चर्चा के दौरान वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला हिंसा उन्मूलन के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं अभिभावकों की भूमिका जैसे सोचनीय विषयों पर चर्चा की गयी साथ ही महिला हिंसा के विरुद्ध खुलकर सामने आने पर जोर दिया गया.
पैनल चर्चा में एसिड सर्वाइवर रुपाली ने अपनी प्रेरणादायक कहानी सभी के साथ साझा की. पैनल चर्चा में वन स्टॉप सेंटर कि काउंसेलर मिताली , मनोवैज्ञानिक नेहा आनंद, वास्तुकला एवं योजना संकाय कीविभाग प्रमुख डॉ. ऋतू गुलाटी, ने उपरोक्त विषयों पर अपने विचार साझा किये.

जागरूकता अभियान के अंतर्गत पीओएसएचएसीटी यानि प्रेवेंशन ऑफ़ सेक्शुअल हरासमेंट ऐट वर्कप्लेस, महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनायें, मिशन शक्ति प्रोग्राम साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 181 के बारे में वहां उपस्थित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान में छात्र छात्राओं के साथ उनके अध्यापक गण ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
. अभियान के दौरान ट्रेनर मंजरी उपाध्याय, भाजपा प्रवक्ता एवं सामजिक कार्यकर्त्ता शबनम पाण्डेय एवं महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक पुनीत मिश्रा ने अपने अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी सभी से साझा की.

कार्यक्रम में अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, इनोवेशन हब के मेनेजर रितेश सक्सेना, वास्तुकला एवं योजना संकाय की प्रधानाचार्या वंदना सहगल, प्रो गौरव सिंह, प्रो प्रभात राव सहित कई शिक्षाविदों और स्टार्टअप्स ने प्रतिभाग किया.

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *