ग्रमीण अंचलों में रह रहे लोगों के लिए एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल वैन का शुभारंभ,

पूजा श्रीवास्तव लखनऊ।     एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल वैन, एसबीआई की स्वास्थ्य पहल, का लखनऊ मुख्यालय में एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने ग्रामीण विकास ट्रस्ट को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी और एसबीआई संजीवनी हेल्थ प्रोफाइल पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम में एसबीआई फाउंडेशन के

राजाराम और अन्य अधिकारी, तथा ग्रामीण विकास ट्रस्ट से तेजबीर सिंह, सोनाक्षी आरती भारती, अनिल और राहुल सहित संजीवनी मेडिकल टीम मौजूद रही।

हरदोई जिले के भरावन ब्लॉक के 20 गांवों में संचालित यह पहल, स्वास्थ्य जागरूकता, ओपीडी, सामान्य और विशेष स्वास्थ्य शिविर, और रेफरल सेवाएं प्रदान करेगी।

एसबीआई के एमडी श्री तिवारी ने कहा, “एसबीआई संजीवनी कार्यक्रम ग्रामीण समुदायों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *