राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) के नवीनतम आंकड़ों भयवाह

महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन स्वास्थ्य रक्षा के लिए संकल्प यात्रा

महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन, मानवाधिकार जननिगरानी समिति, पीपल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, संस्कृति भारती, जन जाग्रति चौरिटेबल ट्रस्ट और नागर समाज के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य रक्षा के लिए संकल्प यात्रा का आयोजन किया।
इंडियन न्यूट्रीशन रेटिंग (स्टार रेटिंग) की जगह चेतावनी वाली फ्रंट ऑफ़ पैकेज लेबेल्लिंग के लिए लगातार संघर्ष जारी है क्योंकि स्टाल रेटिंग से बच्चे बड़े और महिलाए अधिक नमक चीनी वसा और कैलोरी वालेे उत्पादों का सेवन कर रहे है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) के नवीनतम आंकड़ों को रखा है। यें बातें संकल्प यात्रा के दौरान मानवाधिकार जननिगरानी समिति के संस्थापक और संयोजक लेनिन रघुवंशी ने गांधी प्रतिमा  पर कही।
उन्होंने बताया कि चेतावनी वाला एफओपीएल  लाने के लिये हम लोग लगातार विभिन्न हितधारको को इस मुद्दे से अवगत करायाद्य अभी तक 12 संसद सदस्य और 3 विधायक ने समर्थन पत्र स्वास्थ्य मंत्री को लिखा तक़रीबन 4835 ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण को पत्र लिखकर इंडियन न्यूट्रीशन रेटिंग (स्टार रेटिंग) की जगह चेतावनी वाली फ्रंट ऑफ़ पैकेज लेबेल्लिंग के लिये लिखा
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएएचएस-5) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार
ऽ पांच साल की उम्र तक के बच्चों में मोटापा बढ़ा है और 33 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में मोटे बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई हैद्य
ऽ न केवल बच्चों बल्कि महिलाओं और पुरुषों में भी मोटापा बढ़ा है
ऽ मोटापे की शिकार महिलाओं की संख्या 20.6 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गयी है जबकि पुरुषों में यह संख्या 18.9 प्रतिशत से बढ़कर 22.9 प्रतिशत हो गयी है
ऽ यह अनुपात शहरी क्षेत्रों में ज्यादा यानी 33.7 फीसदी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कम, 19.7 फीसदी है।
एनएफएचएस-5 ने पहली बार मधुमेह की व्यापकता और उच्च रक्तचाप के आकडे 15 वर्ष से अधिक उम्र की वयस्क आबादी के बीच में किया
ऽ सर्वेक्षण से पता चलता है कि 15 वर्ष से अधिक आयु की आबादी में मधुमेह की घटनाएं काफी अधिक हैं, 30 फीसदी  पुरुषों और 25 फीसदी महिलाओं में प्रचलित है।
ऽ इस सर्वेक्षण में पाया गया कि 30 फीसदी पुरुष और 25 फीसदी महिला मधुमेह से ग्रसित है।
ऽ इसी तरह से 15 वर्ष से अधिक 4 फीसदी: पुरुष और लगभग 39 फीसदी महिलाएं उच्च रक्तचाप के रोगी हैं।
ऽ मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रसित वयस्क आबादी सभी राज्यों के दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं
 यात्रा के पश्चात एक छोटी जनसभा में विशिष्ठ प्रबुद्ध जन ने महात्मा गाँधी के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालने के साथ इस संदर्भ में अपने बात रखे
नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने महात्मा गाँधी जी के विचारों को रखते हुए कहा कि आजकल अल्ट्रा प्रोसेस्ड पैकेज फ़ूड हम सभी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। उन्होंने जारी किया कि इस से हमें नहीं पता चलता कि हम दिन में कितना नमक, चीनी और संतृप्त वसा का सेवन कर रहे हैं। अधिक मात्रा में नमक, चीनी और संतृप्त वसा का सेवन करने से हम कई जीवन पर्यंत दवाओं के चपेट में आ जाते हैं। देश में अति प्रसंस्कृत डिब्बाबंद भोजन पर अनिवार्य वार्निंग (चेतावनी) लेबल के साथ एफओपीएल विनिमय लाना चाहिए। यह जन स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है इसलिए मैंने हमेशा इसका समर्थन किया है
सावित्री बाई फुले महिला पंचायत की संयोजिका श्रुति नागवंशी  ने कहा कि इस विषय पर जन जागरूकता की ज्यादा जरुरत है। आम जनता में जागरूकता के लिए मानवाधिकार जननिगरानी समिति वाराणसी के बडागांव, पिंडरा, हरहुआ, और आराजीलाईन ब्लाक में, अलीगढ़ और झारखंड के कोडरमा में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस जन मुहीम को काफ़ी समर्थन मिल रहा है
 कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगो ने अपनी भागीदारी की

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *