संगीत जगत की अनेक विभूतियों को मिला उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

– लता मंगेशकर और ऋषि कपूर को गीतों व नृत्य के जरिए श्रद्धांजलि

लखनऊ, 23 जून 2024। लोक संस्कृति को समर्पित संस्था उड़ान के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर एवं फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की स्मृति में आयोजित तुम मुझे यूं ना भुला पाओगे-3 संगीत रूपक कार्यक्रम में अनेक विभूतियां उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित हुईं।
सरिता सिंह के संयोजन में हुए तुम मुझे यूं ना भुला पाओगे कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरा त्रिपाठी, आर्या पटेल, अदिति गौतम, जानवी, आशी और दिव्यान्शी ने सरस्वती वंदना पर भाव नृत्य से किया। विद्या की देवी के चरणों में अर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त बरेली ग्रुप के कलाकारों सुनीता गुप्ता, संगीता गुप्ता, उषा, प्रीति जायसवाल, शालिनी द्विवेदी, लक्ष्मी और कल्पना ने लता जी के गाए गीत तेरी बिंदिया मेरी निंदिया पर आकर्षक नृत्य पेश किया।
इसके उपरांत हमजोली ग्रुप के कलाकारों कृतिका पांडेय, समायरा, मिष्ठी केसरवानी, अनुप्रिया शुक्ला, तनिष्का, विकिशा अग्रवाल, आधिरा बिष्ट, आशनी दिनेश, आन्या, स्वास्तिका ने आन मिलो सजना गीत पर मनमोहक नृत्य की छटा बिखेरी।
दिल को जीत लेने वाली इस पेशकश के बाद पूजा पांडे ने पायलिया हो हो हो, नीतू शर्मा ने करे करे बदर,
शिखा पांडे ने आन मिलो सजना, सविता कनौजिया ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा, ऋतिका सक्सेना ने छाया बरखा बहार पड़े अंगना, निशा आर्य ने कंकरिया मार के जगाया, अर्पिता सिंह ने मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा, भारती सिंह ने बलमा सिपहिया, मोहिनी धपोला ने मन भरमेंगे मेरी सुदभुद ख्वे गये, रिंकू ने तेरी बिंदिया मेरी निंदिया, गिरीश कुमारी ने जा रे जा ओ हरजाई, कल्पना त्रिपाठी ने दिल दीवाना बिन सजना के मने ना, सीमा राय ने चक्कू छुरिया तेज करा, आराधना गुप्ता ने यह गलियां यह चौबारा गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।


इसके अलावा समीक्षा पटेल, आराध्या बाछिल, आकांक्षा, मयंक, वेदांश, श्रेयांस, शाश्वत, शौर्य सिंह, अदिति गौतम, अधीरा, आर्या ने ऋषि कपूर पर फ़िल्माये गीतों पर नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी।
समारोह में मुख्य अतिथि एम एल सी पवन सिंह चौहान, विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह, फिल्म अभिनेता डॉ अनिल रस्तोगी और लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने लखनऊ के ख्याति प्राप्त पखावज वादक पंडित राजखुशी राम, प्रसिद्ध साहित्यकार राम बहादुर मिश्र, तबला वादक मनोज मिश्रा, प्रख्यात ग़ज़ल गायक उस्ताद युगांतर सिंदूर, शास्त्रीय- उप शास्त्रीय गायिका पूनम बाजपेयी, कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह, नाट्य निर्देशिका ज्योति सिंह, ग़ज़ल गायिका प्रभा श्रीवास्तव और पर्वतीय लोक कलाकार विक्रम बिष्ट को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर तीसरे उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर नम्रता पाठक, मिथिलेश सिंह, गिरीश चंद्र चौबे, राहुल गुप्ता, प्रभुनाथ राय, समीर रंजन पांडा, विकास सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

.

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *