नटखट कान्हा को माता यशोदा ने उखल से बांधा

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्री कृष्ण जन्मोसव पर छ्ह दिवसीय डिजिटल मूविंग जन्माष्टमी झांकियां प्रदर्शित की जा रही हैप् कार्यक्रम संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि जन्माष्टमी झांकियों की श्रृखला में दूसरे दिन नटखट कान्हा का उखल बंधन लीला प्रदर्शित की गई।माता यशोदा ने कान्हा की शरारतों से परेशान होकर उन्हें ऊखल से बांध दिया, ताकि बालकृष्ण इधर-उधर न जा सके। जब माता यशोदा घर के दूसरों कामों में व्यस्त हो गई तब कृष्ण ऊखल को ही खींचने लगे। वहां आंगन में दो बड़े-बड़े वृक्ष भी लगे हुए थे, कृष्ण ने उन दोनों वृक्षों के बीच में ऊखल फंसा दिया और जोर लगाकर खींच दिया। ऐसा करते ही दोनों वृक्ष जड़ सहित उखड़ गए उनमें से दो यक्ष प्रकट हुए, जिन्हें यमलार्जुन के नाम से जाना जाता था। श्रीकृष्ण ने वृक्षों को उखाड़कर इन दोनों यक्षों का उद्धार किया।
वहीं अन्य झांकियों में झूला झूलते राधा कृष्ण, श्रीराम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या का भव्य मॉडल, सीना चीरते हनुमानजी, नटखट कान्हा को दूध पिलाती पूतना, 20 फुट का शिवलिंग, बंदर नचाता मदारी, सांप का नृत्य दिखाता सपेरा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। सभी झाकियों में बिजली से चलने वाली प्रतिमाओं और लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के माध्यम से जीवंत दिखाया गया। सेल्फी दीवानों के लिए चंद्रयान 3 के साथ सेल्फी फोटो लेकर लोग आनंद उठा रहे थे। इस बार झांकी स्थल पर हाथी दांत का भव्य द्वार दूधिया रोशनी से जगमग आ रहा थाप् नाका से लेकर न्यू गणेशगंज तक लगने वाले इस मेले में सड़क के दोनों तरफ विशालकाय प्रवेश द्वारों पर कोलकाता की एलईडी लाईटिंग पैनलों से सुशोभित किया गया था इन लाइटिंग पैनलों पर कान्हा की विविध लीलाओं के उकेरे गए स्वचालित चित्र रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थेप्
9 अगस्त शनिवार को गौ पूजन महत्व का दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा। झांकियों का अवलोकन करने के लिए भक्त प्रतिदिन सांय 6 बजे से रात 12 तक कर सकेंगेद्य

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *