संगीत संग उठाइए साउथ इंडियन व्यंजनों का लुत्फ होटल फेयरफील्ड बाई मैरियट में

– 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल शरु

पूजा श्रीवास्तव

लखनऊ। पधारों हमारे देश कुछ ऐसा ही नज़ारा अपको लखनऊ के होटल फेयरफील्ड बाई मैरियट में आपको अनुभव करने को मिलेगा साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल जो कि 8 से सितम्बर से शुरु हो रहा है जिसमें होटल की ओर से किड्स जोन, सेल्फी बूथ, साउथ इंडियन फ़िल्टर कॉफी स्टेशन, लाइव ज़ोन भी बनाया गया है। यें बातें जनरल मैनेजर सचिन मल्होत्रा ने गोमती नगर के विभूति खंड स्थित होटल फेयरफील्ड बाई मैरियट में कही।

दशकों से साउथ इंडियन फूड बना रहें प्रख्यात शेफ के. शिवरामन ने बताया कि स्वागत ड्रिंक में तुलसी पनक्कम और स्टार्टर वेज में परप्पू वड़ा, वेंकायम पकौड़ा है। नॉन वेज स्टार्टर में नत्तू कॉज़ही करुवेपिल्लै फ्राई, थेनाकी पराई मीन पोरिचाथू तथा वेज सूप में पेपर रसम व लेमन रसम और नॉन वेज सूप में कॉज़ही करुवेपिल्लै चारू व नंदू अरैचा रखा गया है।
शेफ के. शिवरामन के मुताबिक सीफूड स्पेशल कोस्टल लाइव में मद्रास फिश फ्राई, कराईकुडी मीन वरुवल, रावा फिश फ्राई व मायवराम नेथली फ्राई है। मेन कोर्स वेज में इन्नई कथरीकाई करी, कैकरी कुर्मा, पालाडैकट्टी थोक्कू, परनकीकई कोटू, बीन्स पोरियाल, कीराई परप्पू और वेजिटेबल स्टू है।
के. शिवरामन ने कहा कि नॉन वेज मेन कोर्स में छेतियार चिकन करी, थंजावुर मटन कोलंपु, पनीर पिरताल और मदुरै मलाई कॉज़ही वरुवल है। जबकि अप्पम, काल डोसा, रागी डोसा, नीर डोसा कॉइन पराठा जैसे कई ब्रेड्स और नारियल, टमाटर, हरी, पीनट, इडली पोड़ी, बनाना चिप्स सहित कई तरह की चटनी हैं। डेजर्ट्स में केसरी भात, इमरती, बर्फी, नारियल लड्डू है।

संगीत संग व्यंजनों का उठाएं लुत्फ
असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर जितेंद्र सिंह के अनुसार, होटल में व्यंजनों के साथ संगीत का मजा भी लिया जा सकता है। इसके लिए हर एक दिन कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 8 सितंबर को तबला, 9 को बांसुरी, 10 को मेंडोलिन, सितार, तानपुरा और 15 को गिटार, 16 को तबला, बांसुरी व गिटार तथा 17 को जुगलबंदी जैसे कार्यक्रमों से शाम सजेंगी।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *