भगवान श्री कृष्ण की छठी पर राधा कृष्ण रूपी बच्चों ने खेली फूलों की होली, मचाया धमाल

*मुरली मनोहर कृष्ण ने राधा-गोपियों के साथ रचाई महारास लीला*

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से न्यू गणेशगंज में छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर की एकमात्र डिजिटल मूविंग जन्माष्टïमी झांकी की श्रृखला में शनिवार को महारास लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूलों की होली, भजन संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आज बृज में होली रे रसिया, होली खेले रघुवीरा अवध में… की धुनों पर राधाकृष्ण रूपी बच्चों ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेल वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 

झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि नृत्य-गायन प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता को प्रथम, सावन कुमार को द्वितीय तथा कंवल ज्योत कौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नृत्य-गायन स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों तथा सभी प्रतिभागियों को समिति के ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात राजश्री म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशन में भजन संध्या के अंतर्गत जया शुक्ला ने पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएगे, हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी…,हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है, मेरे माजी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ…, परिवार तेरे हवाले खाटू वाले…, दीनानाथ मेरी… एवं अमित जयसवाल ने बाबा तेरा साथ है तो मुझे क्या फिकर है बाबा तेरी रहमतों का असर है…, क्यों पूछते हो श्याम मुझे क्या पसंद है मेरी पसंद आपकी मुट्ठी में बंद है… जैसे भक्तिमय भजनों का गुलदस्ता पेश किया। भजन गायकों ने सुन्दर-सुन्दर भजनों को सुनाकर श्रोतागण भक्तों से भरे पंडाल में नव ऊर्जा का संचार कर दिया

श्रोतागण भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है भक्त भजनों पर नाचते गाते दिख रहे थे। वहीं दूसरी ओर स्वचालित झांकी में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन मथुरा में अचानक से भगवान कृष्ण यमुना नदी के किनारे मधुर ध्वनि में बंसी बजाना शुरू कर दिया। बंसी की मधुर ध्वनि सुन बेसुध हो राधा संग सभी गोपियां उस मधुर ध्वनि की ओर भागने लगी। जैसे ही राधा सभी गोपियों संग यमुना नदी किनारे पहुंची तो कान्हा को देख बेचैन हो उठी। राधा व सभी गोपियां कृष्ण के चारों ओर खड़ी होकर उनके रूप को निहारने लगी। भगवान कृष्ण की मुरली मनोहर धुन पर राधा व गोपियां निधिवन में महारास करने लगी। राधा व गोपियां भगवान कृष्ण के साथ महारास नृत्य करके अपने को आनंदित कर रही थी। कार्यक्रम के अंत में खूबसूरत लाइटिंग के लिए अग्रवाल लाइट के घनश्याम अग्रवाल एवं सतीश लाइट, डिजिटल मूविंग झांकी के लिए पवन को क्षेत्रीय पार्षद शशि गुप्ता, गिरीश गुप्ता, श्रवण अग्रवाल तथा अनुपम प्रकाश ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। न्यू गणेशगंज की जन्माष्टïमी झांकी में ५ फुट ऊंची अयोध्या वाले रामलला के दर्शन, पूतना वध की झांकी एवं मंगल पर लैंड करता रोवर वाला सेल्फी कार्नर सभी भक्तों के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है। निधि वन में सभी भक्तगण राध कृष्ण को झूला झुलाकर आनंदित हो रहे है। वहीं अन्य झांकियों में हनुमानजी के हृदय में राम सीता के अलौकिक दर्शन, 20 फुट ऊंचे शिवलिंग से मां गंगा का अवतरण, मदारी का खेल दिखाते हुए बंदर, सपेरा की बीन धुनों पर नाचते हुए सांप की एनिमेडेट स्वचालित झांकियां सभी भक्तगणों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। न्यू गणेशगंज झांकी स्थल को कोलकाता की तर्ज पर रंग बिरंगी मूविंग एलईडी लाइटों, पैनलों एवं विशालकाय तोरण द्वारों पर कान्हा की लीलाओं को बहुत सुन्दर ढंग से उकेरा गया था। वोझांकी स्थल को दोनों ओर कृष्ण की विविध लीलाओं को विशालकाय पटिट््काओं के माध्यम से सचित्र दिखाया जा रहा है। मंगल पर रोवर वाला थ्रीडी सेल्फी कार्नर में क्या बच्चें क्या जवान सभी सेल्फी फोटो खीचकर आनंद उठा रहे थे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

National Hindu Raksha Parishad Marks Foundation Day with Grand ‘Sanatani Sankalp Diwas’

Lucknow event highlights unity, service, cultural values and commitment towards society and nation Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *