बीजेपी सरकार के बनाए नफरती माहौल के खिलाफ़ जननायक राहुल गांधी जी का संदेश

जननायक राहुल गांधी जी के संदेश और बीजेपी सरकार के बनाए नफरती माहौल के खिलाफ़ मोहब्बत का पैगाम देने के लिए गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीरा, मैलानी, संसारपुर, गोला कैम्प कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष श्री नकुल दुबे जी ने प्रदेश सचिव रिसाल अहमद, जिलाध्यक्ष श्री प्रहलाद पटेल जी के साथ भ्रमण किया। साथ ही गोला में गोला विधानसभा भ्रमण के दौरान गोला कैम्प कार्यालय के सदर चौराहा पर स्थित देश की पूर्व प्रधानमंत्री, आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, और भीखमपुर में पंडित राजनरायन मिश्रा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, गोला विधानसभा के भीखमपुर में पं० राजनरायन मिश्रा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पंडित जी ने स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका था।

लखीमपुर खीरी जिले के तीन दिवसीय भ्रमण एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे जी ने गोला गोकर्णनाथ के प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष पं. नानक चन्द्र अग्निहोत्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पंडित जी के प्रपौत्र शुभम अग्निहोत्री से मुलाकात की। इसके पश्चात श्री दुबे जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के निवास पहुंचे जहां उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों से मुलाकात की। प्रांतीय अध्यक्ष श्री दुबे ने इसके पश्चात श्रीनगर विधानसभा में भ्रमण एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के क्रम में ठाकुर शिव सहाय सिंह जी के निवास पर प्रबुद्धजनों के साथ शिष्टाचार भेंट कर कांग्रेस की नीतियों पर चर्चा की और आगामी लोकसभा चुनावों में जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने को लेकर सभी वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों से जी जान से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान राजकुमार मिश्रा ने शाल ओढ़ाकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीर भेंट कर श्री दुबे जी का सम्मान किया।
गूंगेपुर में प्रांतीय अध्यक्ष श्री दुबे जी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि कांग्रेस को मजबूत करें जिससे किसान, गरीब, मजदूर विरोधी सरकार को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जा सके। श्री दुबे ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पकरिया, गंगाबेहड का भी दौरा किया, उसके बाद श्री दुबे जी ईदगाह पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी जी के निवास पहुंचकर प्रबुद्धजन से संवाद किया और फिर एक बार कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। उसके बाद श्री दुबे जी ने लखीमपुर विधानसभा के महाराज नगर में पूर्व सांसद ज़फ़र अली नक़वी जी के साथ पदाधिकारी-कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रांतीय अध्यक्ष श्री नकुल दुबे के लखीमपुर दौरे पर दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल जी, प्रदेश सचिव गुरमीत भुल्लर जी, रिसाल अहमद, दीपक वाजपाई जी, उपाध्यक्ष महिला यूथ कांग्रेस विनीता राजवंशी जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती चन्द्र प्रभा अवस्थी जी, अन्नू मिश्रा, गौरव मिश्रा समेत कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तो वहीं लखनऊ से चलकर आए दुर्गा शंकर वाजपेई , राजेंद्र पाण्डेय जी,एड. चन्द्र प्रकाश जी व शुभम अग्निहोत्री जी, अभय वाजपेई, अभिषेक शुक्ला जी, हिमांशु शुक्ला मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Booth-Level Strategy Sharpens as Akhilesh Targets BJP Ahead of 2027

Anytime News Network / Anytime News Network . Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav has issued …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *