Breaking News

लखनऊ जीपीओ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,

लखनऊ जीपीओ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विवेक कुमार दक्ष, पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र एवं आनंद कुमार सिंह , निदेशक डाक सेवाएँ ने किया ध्वजारोहण

 

लखनऊ जीपीओ में 26 जनवरी 2024 को 75 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।                                 इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र  विवेक कुमार दक्ष एवं  आनंद कुमार सिंह, निदेशक डाक सेवाएँ द्वारा किया गया। राष्ट्रगान की धुनों के बीच जहाँ देश प्रेम संबंधी नारे लगाये गए, वहीं तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी इस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

 

पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं बताया कि हमे भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। हम उस देश के वासी हैं जिस देश में सभी धर्मों का सम्मान होता हैं एवं किसी के साथ भेदभाव नहीं होता।                         इस अवसर पर लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर  सुशील कुमार तिवारी सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

सीएसआईआर-सीडीआरआई और एसआईएमए के बीच अहम बैठक, फार्मा व आयुष एमएसएमई को मिलेगा नया सहयोग

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। फार्मास्यूटिकल्स और आयुष दवाओं के क्षेत्र में एमएसएमई उद्योगों को मजबूती प्रदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *