वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई कार्ड्स को 593 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

 

 

लखनऊ, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में जून 30, 2023 को समाप्त तिमाही के कंपनी के नतीजों को मंजूरी दी है।

 

नतीजों के मुताबिक कंपनी का कुल राजस्व वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में 24 फीसदी बढ़कर 4046 करोड़ रुपए हो गया जबकि वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 3263 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष आधार पर 5 फीसदी घटकर 593 करोड़ रुपए रहा जबकि वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 627 करोड़ रुपए था। औसत परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओएए) वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में 5.1 फीसदी रहा जोकि पिछले साल इसी अवधि में 7 फीसदी था। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 22.9 फीसदी रहा जो टियर वन में 20.3 फीसदी रहा।
एसबीआई कार्ड का वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में नए खातों का वाल्यूम 22 फीसदी बढ़कर 1097000 रहा जोकि वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में 902000 था। कंपनी की कुल आय वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 24 फीसदी बढकर 4046 करोड़ रुपए रही जोकि वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में 3263 करोड़ रुपए था। शुद्ध गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) जून 30, 2023 को 0.89 फीसदी रहीं जोकि जून 30, 2022 को 0.79 फीसदी थी।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *