कुश्ती भारत के प्राचीन खेलों में से एक है, जहां इसे मल्ल-युद्ध के नाम से जाना जाता था- सीपीएमजी बा॰ सेल्वकुमार

35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन 10 में से 4 स्वर्ण उत्तर प्रदेश की झोली में

 

35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का साई लखनऊ में चीफ पोस्टमास्टर जनरल बा॰ सेल्वकुमार ने किया शुभारम्भ

कुश्ती प्रतियोगिता में 11 प्रदेशों के 95 खिलाड़ी ले रहे भाग

निलेश मिश्र

कुश्ती भारत के प्राचीन खेलों में से एक है, जहां इसे मल्ल-युद्ध के नाम से जाना जाता था। नए स्वरूप में कुश्ती देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। डाक विभाग कुश्ती सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती भी करता है। यें बातें 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए उत्तर प्रदेश परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल बा॰ सेल्वकुमार ने भारतीय खेल प्राधिकरण, नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में कही।

बा॰ सेल्वकुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में उत्साहवर्धन करती हैं, उन्हें स्वस्थ रहने की प्रेरणा देती हैं तथा उनके सामाजिक कौशल का निर्माण करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि खिलाड़ियों को अंतिम समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हार नहीं माननी चाहिए।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने स्वागत संबोधन में कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन, सहभागिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के दम पर नए आयाम रच रही है। खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के विकास के साथ-साथ किसी भी राष्ट्र की प्रगति व विकास को भी दिखाते हैं। एशियाड खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराते हुए पदकों के मामले में जिस तरह पहली बार शतक का आंकड़ा पार किया, वह सभी खिलाडियों के लिए प्रेरणास्पद है और हम सभी को गौरव की अनुभूति देता है।

ग्रीको-रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किग्रा. भारवर्ग में ओडिशा के प्रशांत, 60 किग्रा. भारवर्ग में महाराष्ट्र के आनंद, 63 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के संजय राय, 67 किग्रा. भारवर्ग में महाराष्ट्र के शिवाजी, 72 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के अमलेश यादव, 77 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के विकास, 82किग्रा. भारवर्ग में हरियाणा के जितेंद्र, 87 किग्रा. भारवर्ग में हरियाणा के साहिल, 97 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के प्रतीक पांडेय एवं 130 किग्रा. भारवर्ग में बिहार के राकेश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
मेजबान उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान वेदप्रकाश यादव ने सभी टीमों को शपथ दिलाई। इस प्रतियोगिता में 11 प्रदेशों के डाक परिमंडलों की टीमों सहित कुल 95 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनके बीच 12 अक्टूबर तक टीम और वैयक्तिक स्तर पर कुल 124 मैच खेले जायेंगे। प्रथम दिन कुल 59 मैच खेले गए।

इस अवसर पर एस.एफ.एच रिजवी, पोस्टमास्टर जनरल, कानपुर, राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक वित्त, कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी, राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, आगरा, विवेक कुमार दक्ष, पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ, गौरव श्रीवास्तव, निदेशक प्रयागराज, राम विलास चौधरी, निदेशक गोरखपुर आनन्द कुमार सिंह, निदेशक मुख्यालय, लखनऊ, सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक कानपुर, विशाल कुमार पाठक, प्रवर डाक अधीक्षक, लखनऊ, आयुषी राय, उपनिदेशक लेखा, हिमांशु कुमार मिश्र, सतर्कता अधिकारी, सुशील तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर, सहायक निदेशक संतोष कुमार सिंह, खेल विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sports Fest Begins in Lalganj: 55th KVS Regional Meet Kicks Off with High Energy

Young Athletes Shine Bright—Sanskar Wins 400m Race in Boys’ Category Anytime News Network | Pooja …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *