यूनियन बैंक की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.68 फीसदी बढ़ा,

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 13.68 फीसदी बढ़ा,

 

लखनऊ, 21 जुलाई, सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 13.68 फीसदी बढ़ा है। इसी आधार पर बैंक की शुद्ध ब्याज आय में भी पहली तिमाही में 6.47 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है।

यूनियन बैंक आफ इंडिया के निदेशक मंडल ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी है। इसके मुताबिक बैंक के घरेलू जमा में इस अवधि में 8.52 फीसदी की वृद्धि हुयी और जून 30, 2024 तक इसके पास कुल जमा आधार 1224191 करोड़ रूपये हो गया है। बैंक के कुल व्यवसाय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.76 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है जिसमें कुल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.46 फीसदी तो कुल जमा में 8.52 फीसदी की वृद्धि रिकार्ड की गयी है। बैंक का कुल व्यवसाय 30 जून 2024 तक 2136405 करोड़ रूपये का रहा है।

नतीजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर बैंक के रिटेल ऋणों में 12.28 फीसदी, कृषि ऋणों में 23 फीसदी और एमएसएमई ऋणों में 7.21 फीसदी की वृद्धि हुयी है। इस अवधि में बैंक का सकल एनपीए 280 अंक घटकर 4.54 फीसदी और शुद्ध एनपीए 68 अंक घटकर 0.90 फीसदी रह गया है। बैंक की पूंजी पर्याप्तता अनुपात पिछले साल जून के 15.95 से बढ़कर इस साल 30 जून को 17.02 फीसदी हो गयी है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *