टैक्सैशन जागरूकता सत्र

 

WIBA” (वूमेन इन बिजनस अलाएन्स) यूपी स्टेट चैप्टर, PHDCCI की सब कमेटी द्वारा आयोजित टैक्सैशन जागरूकता सत्र का आयोजन

  1. लखनऊ , उत्तर प्रदेश

 

आज 03/05/2024 “WIBA” (वूमेन इन बिजनस अलाएन्स) यूपी स्टेट चैप्टर, PHDCCI की सब कमेटी द्वारा टैक्सैशन जागरूकता सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों और व्यवसाइयों को कर नियमों एवं उनके अनुपालन में जागरूक करना था|

 

इस सत्र में सम्मानित कर सलाहकार सीए रीना भार्गव ने टैक्स से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की एवं लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बड़ी सरलता से उत्तर दिया जिस से लोगों को केन्द्रीय एवं राज्य जी० एस० टी० कर के बारे मे भी जानकारी प्राप्त हुई|

 

इस कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय (भारत सरकार), डी० एफ० ओ०, कानपुर के संयुक्त निदेशक – श्री वी के वर्मा और सह निदेशक श्री नीरज कुमार उपस्थित थे जिन्होंने भारत सरकार की एम० एस० एम० ई० योजनाओ के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की | एवं यह भी बताया कि एम० एस० एम० ई० उद्यमी इन सुविधाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं|

 

सुश्री कविता निगम, अध्यक्ष – WIBA ने बताया कि महिला उद्यमियों को कैसे उद्योग की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है जिस से महिला सशक्तिकरण के साथ साथ वे प्रदेश के विकास मे अपनी भागीदारी निभा सकें| श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, यूपी स्टेट चैप्टर, PHDCCI ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में महिला उद्यमी, व्यवसायी और विभिन्न उद्योगों के प्रमुख शामिल रहे|

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *