यूपी जल्द ही देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 38 वर्षों के अंतराल के बाद लखनऊ में एनईसीएम की मेजबानी करने के लिए फिक्की की सराहना की।*

* योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है, वह अन्य राज्यों के लिए आदर्श है: शुभ्रकांत पांडा, अध्यक्ष, फिक्की*                                                                    लखनऊ में फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक (एनईसीएम) को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने औद्योगीकरण की दिशा में यूपी की महत्वाकांक्षी यात्रा पर भी प्रकाश डाला।

श्री योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश सिर्फ प्रगति की राह पर उत्तरोत्तर बढ़ ही नहीं कर रहा है बल्कि प्रदेश राजस्व सरप्लस राज्य है। उन्होंने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया कि राज्य के आर्थिक महाशक्ति बनने के साथ ही यूपी की कलंकित बीमारू छवि भी बदल रही है।

श्री आदित्यनाथ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उत्तर प्रदेश की आबादी का बड़ा हिस्सा काम करने वालों का है, जो राज्य की जनसंख्या का कुल 56% है और जो राज्य की अर्थव्यवस्था की महत्वकांक्षा को पूरा करने में अपना योगदान देते हैं । ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना जैसी प्रमुख पहल, मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास और नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के प्रावधान के साथ, यूपी को एक बढ़ते औद्योगिक केंद्र में परिवर्तित कर रही है।

अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों को याद करते हुए, श्री आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जिस पहली व्यावसायिक बैठक में हिस्सा लिया था, वह फिक्की द्वारा आयोजित की गई थी। उन्होंने 38 वर्षों के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश में एनईसीएम की मेजबानी के लिए फिक्की के प्रति आभार व्यक्त किया,। उन्होंने इसे राज्य में बढ़ते व्यापार-अनुकूल माहौल का संकेत बताया।

*फिक्की के अध्यक्ष, शुभ्रकांत पांडा* ने मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए कहा, ” योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित हुआ है। यूपी की अद्वितीय जनसांख्यिकीय संरचना व दूरदर्शिता के साथ लागू की गई ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ जैसी पहल ने राज्य को एक प्रमुख और अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनने की राह पर अग्रसर किया है।”

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए *फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनीश शाह* ने कहा कि श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने राज्य में एक अद्भुत परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व ने न केवल कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, व्यापार करने में आसानी के क्षेत्र में, बल्कि सभी को आशा और प्रेरणा प्रदान करने में भी अद्भुत परिवर्तन किया है।”

चर्चा में शामिल होते हुए, *फिक्की के महासचिव श्री शैलेश पाठक* ने कहा, “उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की साहसिक और महत्वाकांक्षी रणनीति पर काम कर रहा है। ”उत्तर प्रदेश’ से ‘उत्तम प्रदेश’ और अंततः ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ में परिवर्तन का यह सफर निश्चित रुप से अनवरत चलता रहेगा।*

*फिक्की यूपी स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष  मनोज गुप्ता* ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे का सबसे लंबा नेटवर्क, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की सबसे बड़ी संख्या, कामकाजी उम्र की आबादी का उच्चतम अनुपात और देश का सबसे बड़ा उपभोक्ताओं का केंद्र है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2023 में 16 प्रतिशत का निवेश प्रवाह देखा गया, जो देश के सभी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *