यूपीएए अवार्ड्स 2023

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बॉलीवुड अभिनेता अली फजल, गीतकार रवि त्रिपाठी समेत कई नामी हस्तियों को किया सम्मानित

कमला मिश्रा द्वारा लिखित उपन्यास घुंघरू का विमोचन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया

रवि त्रिपाठी ने यूपी का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया
हम रवि को अक्सर सुनते हैं। रवि ने प्रतापगढ़ जिले से निकलकर मुंबई पहुंचकर जो कामयाबी हासिल की है, रवि त्रिपाठी ने यूपी का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया। यें बातें
उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 30वें यूपीएए अवॉर्ड्स-2023 में सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वृंदावन कॉलोनी स्थित एक निजी होटल ऑरनेट में कहीं।

ब्रजेश पाठक ने यूपीएए अवॉर्ड्स-2023 के आयोजनकर्ता एवं फ़िल्म निर्माता नितिन मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

वहीं, यूपीएए के फाउंडर व चेयरमैन वामिक ख़ान ने बताया कि हम बीते कई वर्षों से यह कार्यक्रम कर रहे हैं। जिसे पूरे उत्तर प्रदेश में भरपूर प्यार मिलता है। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हमारा मकसद नयी प्रतिभाओं को मौका देना है। जिससे उनकी ऊर्जा, कौशल व प्रतिभा को एक सही दिशा मिल सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
इस मौके पर कई कलाकारों ने डांस के साथ सिंगिंग परफॉर्मेंस देकर शाम की रौनक बढ़ाई। स्पेशल डांस ग्रुप के कलाकारों ने शकीरा शकीरा… तुम्हारी महफिल में जो आ गए हैं… सहित कई गानों पर प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। सिंगिंग में सलीम ने लिखे जो खत तुझे….. मुस्कुराने की वजह तुम हो… समेत कई गाने सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।

यूपीएए की ओर से मिस्टर एंड मिस यूपी का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए मेल- फीमेल मॉडल्स ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। कई राउंड में हुए इस फैशन शो के सेमीफाइनल राउंड में 13 लड़कियों और 10 लड़कों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद फाइनल राउंड की बारी आई, जहां टॉप-7 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसमें मिस्टर यूपी का खिताब हितेश कपूर तो मिस यूपी का खिताब खुशी बख्शी को दिया गया। वहीं, मिस यूपी के लिए वैष्णवी दुबे व ख़ुशी सक्सेना और मिस्टर यूपी के लिए आर्यन आहूजा पहले रनर अप रहे। टाइटल पाकर विजेताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस दौरान मंच का संचालन ऐश्वर्या ने किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगभग दो दर्जन से अधिक नामी हस्तियों को सम्मानित किया। जिसमें मशहूर गीतकार रवि त्रिपाठी, प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल, अभिनेता शरद मल्होत्रा, शाजी चौधरी, अजय सिंह चौधरी, मिलिंद गुनाजी, मुशताक ख़ान, साहिल फुल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म एंड टीवी अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित, अनेरी बजानी, निकिता शर्मा, हिमांशी सिंह, ऐश्वर्या सिंह, मोनालिशा, कंचन अवस्थी, प्रीति सिंघानिया, किरणदीप कौर और वेब सीरीज एंड टीवी डायरेक्टर शहनवाज खान का भी सम्मान हुआ। साथ ही पीआर अनुराग बत्रा को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार अवनीश अवस्थी, नम्रता पाठक, दिनेश सहगल, मुरलीधर आहूजा, गौरव प्रकाश सहित शहर के तमाम नामचीन लोग शामिल हुए।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *