उ0 प्र0 देश के सबसे बड़े लोजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग हब बनने की राह पर-नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी)

पूजा श्रीवास्तव

उ0प्र0 वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र व्यापार के हर क्षेत्र से किसी न किसी रूप से जुड़ा होता है और उद्योग का आधार बनता है। यू.पी. देश का एकमात्र राज्य है जहां सबसे अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डे हैं और साथ ही साथ देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क भी उत्तर प्रदेश में मौजूद है। यें बातें सी.आई.आई. लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग समिट 2024 के दूसरे संस्करण पर मुख्या अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश सी.आई.आई मुख्यालय गोमती नगर में कही।

 

उद्योग मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न केवल देश के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र का केंद्र बनने की क्षमता है, बल्कि यह क्षेत्र जल्द ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर यू.पी. के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने में भी सहायक होगा।

यू.पी.ई.डा के एसीईओ श्रीहरि प्रताप शाही, .ने कहा कि यू.पी. वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स नीति 2022 में विकास और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन शामिल हैं।

सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के खाद्य और डेयरी समिति के अध्यक्ष और गोल्डी ग्रुप के निदेशक आकाश गोयनका ने कहा कि यू.पी. भारत के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में से एक है, यहां वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं व्याप्त हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) जैसे औद्योगिक गलियारों का विकास राज्य के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को और मज़बूत बनाएगा है

इस मौके पर डी.पी. वर्ल्ड के सीईओ, कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स एंड कोल्ड चेन, सबकॉन्टिनेंट, अनूप चौहान ने कहा कि उनकी संस्था प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग समाधानों के साथ उद्योग को सक्षम कर रहे हैं।
इस मौके पर वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अनुभवी लोगों ने अपने अनुभव साझा किये।

सत्र में उद्योग, प्रशासन, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Special Observer Appointment Sparks Debate

Heightened Oversight Raises Concerns Questions Over Fairness Amid Tight Monitoring Anytime News Network | Pooja …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *