अभ्युदय योग केन्द्र का 14वां वार्षिकोत्सव

अभ्युदय योग केन्द्र का 14वां वार्षिकोत्सव शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम, लखनऊ में परमपूज्य संत श्री चान्ड्रू राम साहब जी की गरिमामई उपस्थिति में मनाया गया । इस कार्यक्रम में भारत रत्न लता मंगेशकर जी की याद में मुम्बई की सुप्रसिद्व गायिका गुल सक्सेना ने अपनी सुरीली आवाज़्ा में संगीत की प्रस्तुति दी।

इसके अतिरिक्त अभ्युदय योग केन्द्र द्वारा भी कुछ कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में आदरणीय साईं मोहन लाल जी व फकीर साईं हरीश लाल जी उपस्थित थे कार्यक्रम में संयुक्ता भाटिया, पूर्व मेयर, लखनऊ, कौशल जी, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ नानक चन्द लखमानी, निवर्तमान उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी, डा. सूर्यकांत त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, किंग जार्ज मेडिकल कालेज, संजीव त्रिपाठी, उप महानिरीक्षक (कारागार) सेवानिवृत, एवं कर्नल सत्यवीर सिंह जी, वरिष्ठ योग गुरू भी उपस्थित थे ।


योग सदस्यों के अतिरिक्त शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। नानक चन्द लखमानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । उल्लेखनीय है कि अभ्युदय योग केन्द्र विगत 14 वर्षों से इस आश्रम परिसर में कर्नल सत्यवीर सिंह के निर्देशन में एवं अशोक केवलानी, योग संचालक द्वारा योग का संचालन प्रतिदिन कर रहा है ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Codes Bonus Ruby Slots Gagner Maximisez Vos Gains

Auto-generated post_excerpt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *