विवाह के दायरे में सहमति और घरेलू हिंसा की जटिलताओं को पेश कर रही फिल्म लकीरे

राज्यपाल ने किया फिल्म ‘लकीरें‘ का टेªलर लॉंन्च
——
——
‘लकीरें‘ ए पावर टेल ऑफ जस्टिस एण्ड मैरिटल रेप आगामी 03 नवम्बर, को रिलीज

पूजा श्रीवास्तव

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन मंे सामाजिक विरूपताओं को उकेरने वाली फिल्म ‘लकीरें‘ का टेªेलर लॉन्च किया और टेªलर का अवलोकन भी किया। राज्यपाल जी से फिल्म के कथानक को साझा करते हुए फिल्म निर्देशक, दुर्गेश पाठक ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि वैवाहिक बलात्कार जैसे भयावह विषय पर बनी यह फिल्म विवाह के दायरे में सहमति और घरेलू हिंसा की जटिलताओं को प्र्रस्तुत कर रही है। यह फिल्म से कहीं अधिक है और सामाजिक बदलाव का आह्वान करती है।
यहाँ बता दें कि ‘लकीरें‘ ए पावर टेल ऑफ जस्टिस एण्ड मैरिटल रेप आगामी 03 नवम्बर, 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्माण इमेज एण्ड क्रिएशन, बी0टी0सी0 मल्टीमीडिया और ब्लैकपर्ल मूवीज द्वारा किया गया है। फिल्म के कथानक को आशुतोष राणा, बिदिता बेग, टिया बाजपेयी, गौरव चोपड़ा, तथा अन्य कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से जीवंत किया है।
राज्यपाल जी ने इस अवसर पर कथानक के विषय चयन की विशेष सराहना करते हुए फिल्म की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल जी ने फिल्म यूनिट की टीम को ‘लोकहित के मुखर स्वर‘, ‘प्रतिबद्धता के पदचिह्न‘ और ‘डियर ड्रीम डू‘ पुस्तक प्रदान की।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता निर्देशक तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम एवं फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले कलाकार, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Baithak-e-Awadh to Celebrate Lucknow’s Cultural Heritage with Music, Poetry and Meaningful Conversations

Clarks Avadh to Host ‘The Jogi Experience’ on August 1 A Grand Evening Blending Art, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *