राष्ट्रीय लोक अदालत मे 66,72,250 वाद हुए निस्तारित

अमित वर्मा
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव संजय सिंह प्रथम ने बताया कि  न्यायमूर्ति  संजय किशन कौल, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय / कार्यपालक  अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष,  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  के मार्गदर्शन में  उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी।
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति  मनोज कुमार गुप्ता, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/ कार्यपालक अध्यक्ष  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण   द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, मोटर दुर्घटना ट्रिब्युनल, पारिवारिक न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय व स्थायी लोक अदालत आदि के पीठासीन अधिकारियां से विशेष रूप से न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 05 दिसम्बर 2023    को मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन एवं सचिवए गृह, समस्त विशेष सचिव, गृह एवं समस्त मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जोनल, अपर पुलिस महानिदेशकए परिक्षेत्रीय पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षकगण आदि से जूम मीटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के  निस्तारण में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत में 61,03,118 प्री.लिटिगेशन वाद, 5,69,132 लम्बित वाद इस प्रकार कुल 66,72,250 वादों को निस्तारित किया गया।
 …………..

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Uttar Pradesh Moves Towards Becoming a Global Textile and Garmenting Hub

UP Tex Mitra portal, handloom weaver scheme and textile skill development programme launched Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *