लोगों की पीड़ा को कम करने में यूनानी चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है- डॉ मोहम्मद सिकन्दर हयात सिद्धकी .

राष्ट्रीय यूनानी दिवस कार्यक्रम

लोगों की पीड़ा को कम करने में यूनानी चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है यही वजह है लोगों का और हमारे प्रधानमंत्री का भरौसा इस पर लगातार बढ़ रहा है। जब से अलग मंत्रालय बना है तो और भी ज्यादा तेजी के साथ आम लोगों के साथ इसका सम्पर्क बढ़ है। ये बातें एनआईएमए द्वारा राष्ट्रीय यूनानी दिवस के आयोजन पर मुख्य अतिथि (पूर्व निदेशक,यूनानी चिकित्सा सेवाएं उ प्र सरकार) डॉ मोहम्मद सिकन्दर हयात सिद्धकी ने आगरा के एक निजी होटल में कही।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ सुधा महेंद्र प्रसाद सागर थी।
अन्य मंचासीन अतिथियों में जिला अध्यक्ष नीमा डॉ एम एम खान, जिला अध्यक्ष नीमा फ़िरोज़ाबाद डॉ–शिवकांत-जी एवम जिला वरिष्ठ चिकित्सक एवम कवि-डॉ अरुण उपाध्याय,डॉ यस पाल सिंह परमार ,डॉ अरुण सैंगर थे।
सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों का नीमा आगरा के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ सिद्दिकी द्वारा यूनानी चिकित्सा के विकास एवम उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। डी ओ आगरा द्वारा सभी उपस्थित चिकित्सको को यूनानी दिवस की बधाई दी गयी।
नीमा आगरा अध्यक्ष डा एम एम खान ने कहा कि नीमा आगरा अनवरत रूप से निशुल्क चिकित्सा शिविरों,रक्तदान शिविरों एवम नीमा चिकित्सको के लिए उपयोगी सी एम ई ,क्षार सूत्र ,पंचकर्म,हिजामा आदि पर वर्क शॉप का आयोजन कराती रहेगी।
कार्यक्रम में अतिथियों का शाल उढ़ाकर,एवम मोमेंटो भेटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीश मिश्र ने किया।

नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेड़ीकल एसोसिएशन (एनआईएमए) आयुर्वेद एवम यूनानी विधा के चिकित्सकों का एक राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संगठन है जिसकी सम्पूर्ण भारतवर्ष के लगभग हर प्रदेश एवम जिला स्तर पर इकाइयां संचालित है एवम जो चिकित्सको एवम रोगियो के हितार्थ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में डॉ करुणाकर दीक्षित सचिव नीमा आगरा, , डॉ डी एस वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष नीमा आगरा, डॉ यदुवीर सिंह कोषाध्यक्ष ,डॉ रिंकू अग्रवाल उपाध्यक्ष,डॉ इब्राहिम,डॉ यनुस खान,डॉ राजू खान,डॉ नीतेश उपाध्याय,डॉ मनीश गुप्ता,डॉ मनोज कुमार ,डॉ अनुज जैन,डॉ सूंदर सिंह,डॉ दिनेश कुशवाह,आदि की सक्रिय उपस्थिति एवम सहयोग रहा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *