बॉलीबॉल प्रतियोगिता में जहानागंज की टीम बनी विजेता

– स्व.रमेश सिंह स्मारक राज्य स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता

जौनपुर, विरेंद्र कुमार सिंह द्वारा गैरवाह (गुड़बड़ी चौराहा) जौनपुर में आयोजित स्व.रमेश सिंह स्मारक राज्य स्तरीय दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जहानागंज (आजमगढ़) की टीम विजेता बनी।

बॉलीबॉल फाइनल मुकाबले की विजेता टीम जहानागंज को मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी जितेंद्र सिंह बब्लू ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ अविनाश सिंह, बी.एन. रंजन सिंह विशेष सचिव न्याय एवं विधि विभाग उत्तर प्रदेश शासन, विरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फाइनल मुकाबला जहानागंज ( आजमगढ़) और लखनऊ अकादमी के मध्य खेला गया। इसमे बेहतर खेल का परिचय देते हुए जहानागंज की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले में सुल्तानपुर, लखनऊ हास्टल, चन्दौली, अयोध्या, रायबरेली और प्रयागराज की टीमों ने भाग लिया।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

 Shahi’s Sizzling Clarion Call! Agriculture Minister Demands Tech-Driven Leadership Of Women Farmers To Fight Climate Crisis!

 Global Minds Convene In Lucknow: From ‘Anndata to Entrepreneur’, Yogi-Govt Sets Multi-Layered Masterplan For Sustainable …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *