.. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्टॉक निधीयन के लिए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ किया एमओयू

समझौता ज्ञापन मुंबई में बैंक के मुख्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में निष्पादित किया गया.

वर्षा ठाकुर मुम्बई।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से डीलरों का समर्थन करने वाले पूर्णतः स्वचालित प्लेटफॉर्म में डिजिटल यात्रा के माध्यम से उत्पादों की व्यापक श्रृंखला की पेशकश करेगा. बैंक देशभर में अपने बिक्री केंद्रों को कवर करने वाले मारुति सुजुकी डीलरों को कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए स्टॉक निधीयन विकल्प प्रदान करेगा.
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, ए. मणिमेखलै, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा, सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक के रूप में, हम देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के साथ साझेदारी करके खुश हैं. समझौता ज्ञापन निश्चित रूप से देश भर में मारुति सुजुकी के व्यापक डीलर नेटवर्क को महत्वपूर्ण स्टॉक निधीयन समर्थन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो नवीन वित्तीय उत्पादों के माध्यम से व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए हमारे समर्पण को मजबूत करता है. डीलरशिप के लिए हमारी प्रतिबद्धता की आधारशिला के रूप में डीलर वित्तपोषण साथ है, जो अनुरूप वित्तीय समाधानों की पेशकश करता है. हम डीलरों को अपने परिचालन को अनुकूलित करने, अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और समय पर पहुंच एवं लचीले वित्तपोषण विकल्प प्रदान करके नए विकास के अवसरों को खोलने में सशक्त बनाते हैं.”
साझेदारी पर संबोधित करते हुए, शशांक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, एक कंपनी के रूप में, हम मजबूत डीलर नेटवर्क पर गर्व करते हैं जो वास्तव में हमारे कारोबार का आधार बनता है. हम उभरते ग्राहक और बाजार की जरूरतों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करने हेतु हमारे डीलर को समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हमारी साझेदारी हमारे डीलर पार्टनरों हेतु स्टॉक निधीयन के लिए अभिनव वित्तपोषण समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगा. यह कार्यनीतिक गठबंधन दोनों की मजबूती का लाभ उठाते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हमारे दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करता है, एमएसआईएल और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अनुरूप खुदरा वित्त उत्पादों और एंड-टू-एंड कार्यशील पूंजी समाधान की पेशकश करेंगे, इस प्रकार यह दोनों संगठनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Big Boost for Govt Employees: Mega Salary Account Camp Launched

ANYTIME NEWS NETWORK | In a major push to enhance financial security and convenience for …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *