बैंक ऑफ बड़ौदा लखनऊ अंचल द्वारा वार्षिक खेल दिवस

♦ बैंक ऑफ बड़ौदा लखनऊ अंचल द्वारा वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के मानव संसाधन पहल” बड़ौदा अनुभूति ” कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले वार्षिक खेल दिवस का उद्देश्य बैंक स्टाफ को खेलकूद के माध्यम से फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष के वार्षिक खेल दिवस का सूत्र वाक्य “खेलें, शान से ” रखा गया था।

लखनऊ के ला मार्टिनर मैदान में वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ करते हुए अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक श्री समीर रंजन पंडा ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। एक स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत देश और समाज का निर्माण कर सकता है और स्वस्थ बने रहने के लिए हमें प्रतिदिन अपने लिए समय निकालना और शारीरिक सक्रियता बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है बल्कि मस्तिष्क प्रसन्नचित्त होता है। इस अवसर पर बैंक के उप अंचलप्रमुख श्री प्रेम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि निष्क्रियता चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक , मनुष्य की सबसे बड़ी शत्रु है। जड़ से चेतन बनने के लिए हमें निरंतर खेलकूद में भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर बैंक के सैकड़ों स्टाफ के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। खेल दिवस के अवसर पर क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे खेलों के साथ कई मनोरंजक खेल जैसे लेमन रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी आदि आयोजित की गई। विभिन्न खेलों में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

खेलों के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री तपन सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार, श्री मनोज शर्मा, श्री जितेंद्र कुमार , सरकारी व्यवसाय विभाग के प्रमुख श्री सिद्धार्थ वर्मा तथा अंचल विपणन प्रबंधक श्री विकास सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर बोलते हुए अंचल के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्री उमाशंकर ने बताया कि बैंक हर वर्ष वार्षिक खेल दिवस के अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराता है। उन्होंने बैंक के स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों के वार्षिक खेल दिवस में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *