लखनऊ के रोजगार मेले में 212 लोगों को नियुक्ति पत्र

सूफिया हिंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना लेन -देन और सिफारिश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। यें बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 तथा सीजीएसटी लखनऊ के सहयोग से 212 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कही।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं का आह्वान किया कि सेवा भाव से नौकरी करें और असहाय लोगों की मदद करें। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की भावना से कार्य करने की अपील की।

सीजीएसटी एण्ड संेट्रल एक्साइज के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर उमा शकंर ने कहा कि नई जिम्मेदारी इस बात का बोध कराती है कि हम कैसे अपने देशवासियों की सेवा कर अपनी जिम्मेदारी निभा सकंे।

गौरतलब है कि यह रोजगार मेलों की श्रंखला में आज छठवां रोजगार मेला देश के विभिन्न 40 स्थानों पर आयोजित किया गया इसमें 70 हजार से अधिक नवनियुक्त को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेले के अंतर्गत 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य देश भर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किये गये हैं।

प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में रोजगार मेला एक कदम है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

नवनियुक्त व्यक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 580 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम एनीव्हेयर एनी डिवाइस’ शिक्षण प्रारूप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

UP State Minority Commission Constituted, Mohsin Raza Appointed Chairman

State government issues order naming chairman and eight members; Akhilesh Yadav calls the development a …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *