बॉब अर्थ ग्रीन डिपॉजिट्स में बैंक सालाना 7.15 फीसदी तक की ब्याज दर

ठाकुर

बैंक सालाना 7.15 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। आम नागरिक/निवासी भारतीय, एनआरआई एवं उच्च मालियत वाले व्यक्ति निवेशक बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉज़िट योजना में निवेश कर सकते हैं। यें बातें बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉज़िट योजना के शुभारंभ करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, देबदत्त चांद ने मुख्यालय मुम्बई में कही।

देबदत्त चांद ने कहा, “बैंक ने अपने परिचालन कार्यों में संवहनीयता को अपनाने की दिशा में काफी अधिक प्रगति की है, जिसमें जोखिम प्रबंधन, गवर्नेंस व्यवस्था, सामाजिक दायित्व और पर्यावरणीय प्रभाव के प्रति हमारे दृष्टिकोण शामिल हैं। बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉज़िट योजना के शुभारंभ से निवेश करने वाले ग्राहकों को स्थायी और सुरक्षित रिटर्न पाने के साथ-साथ धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान देने का दोहरा लाभ मिलता है। भारत के अग्रणी बैंकों में से एक होने के नाते, बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने ईएसजी मैंडेट को आगे बढ़ाने और ग्रीन फाइनेंसिंग के अपने पोर्टफोलियो के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने कहा कि बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉज़िट के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का आबंटन उपयुक्त हरित परियोजनाओं/क्षेत्रों को किया जाएगा, जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन, सतत जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा कुशलता, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण, ग्रीन बिल्डिंग, जैव विविधता संरक्षण आदि शामिल हैं।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा और नए ग्राहक देश भर में बैंक की किसी भी शाखा में ग्रीन डिपॉज़िट में निवेश कर सकते हैं।

पिछले वर्ष बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 116वां स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ने हमारी भावी पीढ़ियों हेतु प्रकृति प्रदत्त उपहारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और दायित्व को सुनिश्चित करने हेतु “बॉब अर्थ” को लॉन्च किया था। बॉब अर्थ ग्रीन डिपॉज़िट का शुभारंभ भी इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *