यूबीआई का इन-हाउस सॉफ्टवेयर विकास सुविधा, प्रक्रियाओं और सेवा प्रबंधन में थ्री स्टार

विजय कुमार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया घोषणा करता है कि इसकी इन-हाउस सॉफ्टवेयर विकास सुविधा, प्रक्रियाओं और सेवा प्रबंधन का आईएसएसीए के सीएमएमआई परिपक्वता स्तर 3, शांबुर्ग, आईएल, यूएसए, में मूल्यांकन किया गया है जो प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

यह उपलब्धि सॉफ्टवेयर विकास में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की दक्षता को प्रमाणित करती है और बैंकिंग उद्योग में अग्रणी रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है, जो अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति के माध्यम से अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है.

क्षमता परिपक्वता मॉडल एकीकरण (सीएमएमआई) स्तर 3 सॉफ्टवेयर विकास, प्रक्रियाओं और सेवा प्रबंधन में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समर्पण को रेखांकित करता है. बैंक के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एक कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर स्थापित प्रक्रियाओं और निरंतर सुधार की कार्यप्रणाली के प्रदर्शन से एक परिभाषित स्तर पर काम करने की अपनी क्षमता के कार्यनिष्पादन कर इस प्रशंसा को प्राप्त किया है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने, सॉफ्टवेयर विकास और सेवा प्रबंधन में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ लेने, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह अपने हितधारकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा ही नहीं करता है बल्कि उससे अधिक करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएमएमआई परिपक्वता स्तर 3 मूल्यांकन की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं

ऽ संगठनात्मक मानकों का उपयोग और परियोजना एवं कार्य विशेषताओं का निपटान करना.
ऽ परियोजनाओं में संगठनात्मक आस्तियों का एकीकरण, दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाना.
ऽ परियोजना और संगठनात्मक कार्यनिष्पादन उद्देश्यों दोनों को प्राप्त करने पर ध्यान देना.
ऽ निरंतर कार्यनिष्पादन सुधार और बेहतर उत्पादों एवं सेवाओं की डिलीवरी के लिए प्रतिबद्धता.

सीएमएमआई परिपक्वता स्तर 3 की प्राप्ति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को नवीन बैंकिंग समाधान और अद्वितीय सेवा गुणवत्ता प्रदान करने के लिए और मजबूती प्रदान करती है.

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *