Breaking News

उप मुख्यमन्त्री बृजेश पाठक ने वीडीयो गीत “धाम अयोध्या जाएँगे” को किया रिलीज़

उप मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक  के कर कमलों से वीडीयो गीत “धाम अयोध्या जाएँगे” को रिलीज़♥ किया गया। उन्होंने गीत की प्रशंसा करते हुए आह्वान किया कि इसे जन जन तक पहुँचना चाहिए।

गाँव मिश्रौली, जनपद अमेठी के प्रदीप तिवारी धवल के लिखे गीत को सुविख्यात लोकगायक राजेश पाण्डेय ने अपने सुरों से सजाया है। इस अवसर पर त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा और  उग्रसेन धर द्विवेदी IRS,  उमेश शास्त्री तथा  अमित पाण्डेय सहित टीम के साथी कलाकार उपस्थित रहे ।

गीत के बोल- “निर्वासन के वर्षों संचित, घाव सभी भर जाएँगे । बाइस जनवरी चौबिस को जब राम प्रतिष्ठा पाएँगे” काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

सीएसआईआर-सीडीआरआई और एसआईएमए के बीच अहम बैठक, फार्मा व आयुष एमएसएमई को मिलेगा नया सहयोग

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। फार्मास्यूटिकल्स और आयुष दवाओं के क्षेत्र में एमएसएमई उद्योगों को मजबूती प्रदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *