मेरठ के शताब्दी नगर में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर शिलान्यास समारोह

शताब्दी नगर में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर शिलान्यास समारोह संपन्न

मंदिर शिलान्यास समारोह का शुभारंभ

 

आज, 6 मार्च 2025, को मेरठ के शताब्दी नगर में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेन्दर अग्रवाल ने की मंच संचालन महामंत्री गिरीश बंसल ने किया स्वागत अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।मुख्य यजमान अरुण अग्रवाल चिल्ड्रन चाइस प्रकाशन ने अपनी पत्नी के साथ पूजन किया।

इस पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद राधामोहन दास जी ने प्रातः 8:00 बजे मंदिर के उद्घाटन के साथ इस दिव्य कार्य का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों, धार्मिक नेताओं और हज़ारो सनातनी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर राधामोहन दास जी ने अग्रवाल समाज को इस धार्मिक और सामाजिक कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज बिना किसी सरकारी सहायता के, अपने संसाधनों और संकल्प शक्ति के बल पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कर रहा है, जो सेवा और आस्था का अनुपम उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि समाज कल्याण का केंद्र भी होता है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा मंदिर के साथ-साथ एक आधुनिक अस्पताल के निर्माण की भी योजना बनाई गई है, जिससे जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य को समाज सेवा, श्रद्धा और सामाजिक उत्थान का अद्भुत संगम बताया।

 

इस भव्य समारोह में कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंदिर की वास्तुकला, धार्मिक और सामाजिक महत्व को विस्तार से दर्शाने के लिए एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

 

विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित इस फिल्म में मंदिर की भव्यता, निर्माण प्रक्रिया और उसकी विशेषताओं को सुंदरता से दर्शाया गया। प्रस्तुति के पश्चात, सभी गणमान्य व्यक्तियों और समाज के लोगों ने अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के सदस्यों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मंच से मेरठ का नाम बदलकर ‘अग्रसेन नगर’ करने की माँग रखी। उन्होंने कहा कि मेरठ का व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान अग्रवाल समाज से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस प्रस्ताव का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समर्थन किया और आश्वासन दिया कि वे इसे विधानसभा में उठाएँगे।

 

विनीत अग्रवाल शारदा ने अबू आज़मी के बयान की कड़ी आलोचना

 

विनीत अग्रवाल शारदा ने सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आज़मी द्वारा औरंगज़ेब के शासन की प्रशंसा करने पर कड़ा विरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि औरंगज़ेब का शासन हिंदुओं पर अत्याचार और सनातन संस्कृति के दमन के लिए जाना जाता है। ऐसे शासक की प्रशंसा करना न केवल अनुचित, बल्कि समाज में गलत संदेश देने के समान है।

 

विनीत अग्रवाल शारदा ने अबू आज़मी को चुनौती देते हुए कहा—

“अगर वे उत्तर प्रदेश में कदम रखते हैं, तो उन्हें अहसास होगा कि यह धरती सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित है। हमारा समाज अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और किसी भी हिंदू विरोधी मानसिकता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधांशु मित्तल ने आज के इस कार्यक्रम को अग्रवाल समाज महाकुभं बताया अग्रवाल समाज ने अपनी ताक़त को दिखा दिया है।

 

 

पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल का शुभकामना संदेश

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने इस शुभ अवसर पर अपना संदेश भेजकर अग्रसेन सेवा ट्रस्ट को बधाई दी।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी द्वारा अग्रोहा में ऐतिहासिक खुदाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इस खुदाई में महलों और ऐतिहासिक धरोहरों के प्रमाण मिले हैं, जो अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास को उजागर करते हैं।

 

मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी द्वारा गठित विशेष समिति में दीपक सिंघल को अध्यक्ष नामित किया गया है। इस समिति का उद्देश्य अग्रवाल समाज की ऐतिहासिक धरोहर को पुनर्जीवित करना और उसके संरक्षण की दिशा में कार्य करना है।

 

 

ट्रस्ट में 11 लाख रुपये की नई सदस्यता – गणमान्य सदस्यों का स्वागत

 

आज 11 लाख रुपये की सदस्यता शुल्क देकर अग्रसेन सेवा ट्रस्ट से जुड़ने वाले गणमान्य सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इन सदस्यों में—

• पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल

• सुधीर हल्वासिया

• सुधांशु मित्तल (दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता)

• शुभम गोयल (किंग ब्रेड)

• मुकेश गुप्ता (होटल सफायर)

• पंकज मित्तल

• विनोद गोयल (दिल्ली)

• योगेश अग्रवाल (रिम झिम ग्रुप, कानपुर)

• सुनील गोयल (न्यूमेक्स बिल्डर, दिल्ली)

 

शामिल रहे।

 

विशेष रूप से, सुनील गोयल दिल्ली एवं योगेश अग्रवाल कानपुर ने दो भव्य सभागार बनाने की घोषणा की।

 

उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने इन नए सदस्यों का भगवान अग्रसेन की प्रतिमा और शॉल पहनाकर सम्मान किया।

आज के इस मौक़े पर विशिष्ट अतिथि सुधांशु मित्तल दिल्ली सांसद अतुल गर्ग सह सयोजक जय प्रकाश अग्रवाल अरविंद अग्रवाल उपस्थित ट्रस्टी सयोजक विनीत अग्रवाल शारदा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल महामंत्री गिरीश बंसल स्वागत अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ट्रस्टी अमित अग्रवाल कैंट विधायक अमित अग्रवाल पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल मुख्य यजवान अरुण अग्रवाल पत्नी सुनीता अग्रवाल ऋषि अग्रवाल पुलकित अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल अपैक्स ग्रुप अग्रवाल समाज के रास्ट्रिय महामंत्री गोपाल मोर हैदराबाद प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर अहलवासिया उपस्थित रहे

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Extends Festive Greetings to Traders and Citizens

 Credits Modi-Yogi Leadership for Strengthening Business Confidence Anytime News Network | Pooja Srivastava Meerut: Senior …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *