राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की, बच्चों की भजन प्रस्तुति ने वातावरण को किया भावुक

शहीद दिवस पर जनभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनभवन स्थित गांधी सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भी राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय तथा जनभवन में अध्यासित बच्चों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए, ॐ तत्सत् नारायण एवं श्री रामचंद्र कृपालु भगवान जैसे भजनों ने सभागार को भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर कर दिया।

शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में राज्यपाल सहित राजभवन के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उपस्थित गणमान्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभागार में गहन शांति और भावनात्मक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी ( राज्यपाल) एवं अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव  श्रीप्रकाश गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी  अशोक देसाई, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज एल. जानी, विधि परामर्शी  सुनील वर्मा सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन गांधी जी के सत्य, अहिंसा और बलिदान के मूल्यों को स्मरण करते हुए शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का सशक्त संदेश बना।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Basic Stops to Smart Hubs—Passengers to Get World-Class Facilities

(Pooja Srivastava, Anytime News Network) . In a major step toward transforming public transport infrastructure, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *