आर.बी.आई., एल.आई.सी. व जनरल इंश्योरेंस आदि में पांच दिवसीय कार्य दिवस प्रणाली लागू है तो फिर बैंककर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ? काम. वाई के अरोड़ा

लेकर बैंक कर्मियों का विशाल प्रदर्शन और सभा

लंबे संघर्ष और हड़ताल के लिए तैयार रहें बैंककर्मी- डी के सिंह, महामंत्री

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। लखनऊ। आर.बी.आई., एल.आई.सी. व जनरल इंश्योरेंस आदि में पांच दिवसीय कार्य दिवस प्रणाली लागू है तो फिर बैंककर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?।यें बातें पांच दिवसीय बैंकिंग लागू न करने के विरोध में हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा के सामने जोरदार प्रदर्शन और सभा को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के महामंत्री काम. वाई के अरोड़ा ने लखनऊ के हजरतगंज में कही। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस मुद्दे पर फोरम ने अखिल भारतीय आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। कामरेड डी के सिंह (महामंत्री, एनसीबीई) ने कहा कि बैंककर्मियों पर बढ़ते हुए तनाव और दबाव के चलते पांच दिवसीय बैंकिंग शीघ्र लागू होनी चाहिए और ऐसा न होने पर बैंक कर्मी लंबे संघर्ष और हड़ताल के लिए तैयार है।

आर एन शुक्ला, मनमोहन दास, एस के संगतानी, संदीप सिंह, वी के माथुर, विशाखा वर्मा आदि बैंक नेताओं के साथ विभिन्न घटक दलों के बैंक नेताओं काम. एस डी मिश्रा, शकील अहमद, लक्ष्मण सिंह, बी डी पांडे, विभाकर कुशवाहा, यू पी दुबे, मनीष कांत, ललित श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया कि आगामी 30 दिसंबर को केनरा बैंक (आंचलिक कार्यालय, गोमती नगर), बैंक ऑफ़ इंडिया (चौक शाखा), यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (कपूरथला शाखा) तथा सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (हजरतगंज शाखा) पर बैंककर्मियों द्वारा संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा.

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

521 Complaints Filed at Samadhan Diwas, District Administration Pushes for Swift Action

DM Orders One-Week Deadline, 102 Cases Resolved On the Spot Anytime News Network  – By …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *