राष्ट्रीय क्षत्रिय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह

-11 फ़रवरी 2024 दिन रविवार
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (भारत) के महासम्मेलन में क्षत्रियों ने भरी हुंकार

एनीटाइम न्यूज

लखनऊ। दिनांक 11 फ़रवरी 2024 दिन रविवार को लखनऊ के उत्तरखंड भवन गोमती नगर क्षेत्र में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (भारत )द्वारा एक भव्य क्षत्रिय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजना हुआ। आयोजन में महासभा के राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच समस्त प्रदेशो व जिलों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बारी बारी से क्षत्रियों के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की। और इतिहास को और सूक्ष्म तरीके से जानने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। महासभा ने कई पदाधिकारिओं को उनके खास कार्याे के लिए उनका सम्मान किया और साथ ही कार्यक्रम कई नियुक्तियां भी जिन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में महिला व पुरुष पदाधिकारियों में अनोखा समन्वय रहा और सभी एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए दिखे।

 

 कार्यक्रम में वीर विक्रम सिंह (विधायक कटरा शाहजहांपुर) ,प्रो श्याम नंदन सिंह (पूर्व एमएलसी अध्यक्ष /कैबिनेट मंत्री गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ) निर्मल कुमार सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन ,दिल्ली ),विनय प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष भाजपा लखनऊ) विनोद कुमार सिंह (से नि कमिश्नर टैक्स लखनऊ ) अनिल कुमार सिंह (से नि अपर जिला अधिकारी) शिलाजीत सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी ने मंच से क्षत्रियों को एकता के मायने समझाए व सभी क्षत्रियों को आपसी मतभेद भूलकर भाईचारे का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों का योगदान रहा लेकिन प्रमुख रूप से कुंवर देवेंद्र सिंह राणा (राष्ट्रीय अध्यक्ष / संस्थापक ) विनोद सिंह (प्रदेश संरक्षक /प्रवक्ता) रिपुदमन सिंह राठोड (क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र) देवेंद्र सिंह भदौरिया (जिला अध्यक्ष सीतापुर) रामनारायण सिंह भदौरिया (प्रदेश अध्यक्ष) मिथिलेश सिंह चौहान (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) सुरेश चाँद सिंह कुशवाह (राष्ट्रीय सचिव) उदयभान सिंह राठौर (संगठन मंत्री) पवन सिंह (राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष युवा मोर्चा ) ज्योति सिंह राणा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) लक्ष्मी सिंह चौहान (प्रवक्ता )पूरन सिंह (प्रदेश सहप्रभारी)अनिल सिंह (प्रदेश संगठन महामंत्री ) शेषनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश महामंत्री) संजय सिंह सिसोदिया (संगठन सलाहकार) इत्यादि उपस्थित रहे।


विदित हो कि कुंवर देवेंद्र सिंह राणा द्वारा स्थापित व संचालित श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (भरता) ने हमेशा से ही राष्ट्रवाद के मुद्दों को खुलकर उठाया है महासभा न सिर्फ क्षत्रियों के हित की बात करती है बल्कि समाज की कुरीतियों पर भी जमकर बोलती है और मौजूदा समय में महासभा लगभग पूरे देश में कार्यरत है और क्षत्रियों के हक़ की लड़ाई लड़ती नजर आती है आज के इस आयोजन में कुंवर देवेंद्र सिंह के आह्वाहन पर अन्य क्षत्रिय। महासभाओ के पदाधिकारियों ने भी एकता का परिचय दिया और श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।।


कार्यक्रम के समापन पर महासभा के लोगो ने समस्त पत्रकार बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

AI in Homoeopathy Takes Centre Stage at DGHMOWA CME

Anytime News Network | Pooja Shrivastava The Delhi Government Homoeopathic Medical Officers Welfare Association (DGHMOWA) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *