प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

 

प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी एवं निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के दायित्वों के निर्वहन की शुभकामनाएं दी।

प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना विभाग कर्मचारियों के द्वारा भरोसा जताते हुए आप सभी को नई जिम्मेदारी दी गई है, जिसका बेहतर ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्व को निभाते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, जिससे गरीब व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा में आने का मौका मिलता है।
निदेशक, सूचना शिशिर ने प्रमुख सचिव सूचना द्वारा अपना अमूल्य समय सूचना परिवार के मुखिया के नाते इस कार्यक्रम को देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा श्री प्रमोद कुमार के अलावा महिलाओं के प्रतिनिधि के रूप में शालिनी तोमर को सलाहकार सदस्य नामित करना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ रचनात्मक रूप से कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ में नवनिर्वाचित सदस्यों में कपिल सिंह ने अध्यक्ष पद (निर्विरोध निर्वाचित) की शपथ ली। निखिल मिश्रा एवं राजेश कुमार उपाध्यक्ष, राजकुमार महामंत्री, मो0 सलीम अंसारी कोषाध्यक्ष पद हेतु तथा अंबुज शुक्ला संगठन मंत्री, हरिप्रसाद ऑडीटर, राजेश कुमार भारती संयुक्त मंत्री, प्रणव शुक्ला प्रचार मंत्री सहित राजा भारती, रवि कुमार, पंकज कुमार यादव, आशीष कुमार-2, उमेश कुमार एवं बृजमोहन पाण्डेय ने संघ के सदस्य के रूप में शपथ ली।
मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष कपिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निखिल मिश्रा लगातार पांचवीं बार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वित्त एवं मुख्य लेखाधिकारी रजनी कांत वर्मा, उपनिदेशक प्रभात शुक्ला, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कार्मिक सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *