यूपी 112 की जनोपयोगी सेवाओं को व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जाना

*’संवाद श्रृंखला-3′ का आयोजन*…

 

112 मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कब-कब और कैसे ले सकते हैं यूपी 112 की मदद पुलिस अधिकारियों ने बताया

एडीजी 112 ने किया आह्वान, अपने साथ साथ दूसरों की मदद को भी आगे आएं

लखनऊ पूजा श्रीवास्तव।

लखनऊ। प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को यूपी 112 की विभिन्न सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए ‘एक पहल’ अभियान के अंतर्गत ‘संवाद श्रृंखला-3’ का आयोजन शनिवार को हुआ। यूपी 112 मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारियों एवं स्वयंसेवी संस्था, आरडब्ल्यूए, सुरक्षा एजेंसीज आदि के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजी 112 श्रीमती नीरा रावत ने नागरिकों से आह्वान किया कि अपने साथ साथ दूसरों की मदद के लिए आगे आएं और आपात सहायता के लिए यूपी 112 मिलाएं।

सजग नागरिक, सुरक्षित प्रदेश

कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोहिनी पाठक द्वारा ‘एक पहल’ के उद्देश्य को बताते हुए विभिन्न संगठनों व एसोसिएशन से आये हुए लगभग 400 पदाधिकारियों का स्वागत किया | 112 की सेवाओं से जागरूक करते हुए प्रदेश के विभिन्न संगठनों तक यह बात पहुंचाते हुए सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को 112 की सेवाओं से जागरूक करते हुए सजग शहरी बनाना है। इस मौके पर व्यापारियों को बताया गया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो उसे अनदेखा न करें, इसकी जानकारी तत्काल यूपी 112 को दें। आप का एक छोटा सा प्रयास किसी बड़ी घटना को रोकने में सहायक होगा। यूपी 112 ऐसे जागरूक नागरिकों को समय समय पर सम्मानित भी करता है।

समस्याएं अनेक, नंबर सिर्फ एक

यूपी-112 पर कॉल कर के सिर्फ पुलिस सहायता ही नहीं बल्कि आग लगने, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, ट्रेन में भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकते है। यूपी-112 का फायर, एम्बुलेंस, SDRF, जीआरपी सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ एकीकरण के बाद नागरिकों के लिए मदद का दायरा और बढ़ गया है। इस अवसर पर व्यापारियों को लिंक योजना की भी जानकारी दी गई कि कैसे बड़े औद्योगिक संस्थान/कंपनियां लिंक योजना से जुड़कर आपात स्थिति मे सहायता प्राप्त कर सकते है।

गोपनीय रहती है कॉलर की पहचान

अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 श्रीमती नीरा रावत ने बताया कि सहायता के लिए कॉल करने वाले नागरिक का नाम, पता, फोन नंबर सहित सभी जानकारी गुप्त रखी जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपने साथ साथ दूसरों की मदद के लिए भी बेझिझक आगे आएं और यूपी 112 पर कॉल मिलाएं। गौरतलब है कि ‘एक पहल’ अभियान का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद में नागरिकों को यूपी 112 की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

संवाद श्रृंखला के इस कार्यक्रम में व्यापार मण्डल लखनऊ के अध्यक्ष श्री अमर नाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मलोचा, व्यापार मण्डल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं स्वयंसेवी संस्था, आरडब्ल्यूए, सुरक्षा एजेंसीज आदि के लगभग 400 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री शहाब रशीद खां, उपमहानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार श्री सत्य प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश पुरी उपस्थित रहें |

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Facing Challenges Head-On, India Set to Achieve New Milestones in Telecom Sector: Keshav Prasad Maurya

India Advances Towards Telecom Revolution with Indigenous 4G, BSNL to Drive Digital Growth  Pooja Srivastava, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *