विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं, विचारकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाएगा-राज्य निदेशक

*भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ और नेहरू युवा केंद्र संगठन ने नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में “विकसित भारत चैलेंज” का शुभारंभ किया*

*देशव्यापी डिजिटल क्विज़ 25 नवंबर 2024 से शुरू होगा*

♦

लखनऊ,  भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से “विकसित भारत चैलेंज” के लिए जागरूकता अभियान चलाया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव ने “विकसित भारत चैलेंज” का शुभारंभ किया, जो 23.11.2024 को भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में आयोजित हुआ।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव – “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को पहचानना और उसे प्रोत्साहित करना है, जिससे उन्हें “विकसित भारत” के लिए अपने विचार साझा करने का एक मंच मिल सके । इस आयोजन का मुख्य आकर्षण यह होगा कि युवा सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद कर सकेंगे और भारत के भविष्य के लिए अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जिससे राजनीति और सामाजिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी ।

“विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 3000 युवा नेताओं के साथ संवाद करेंगे । “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025” तीन मुख्य श्रेणियों के प्रतिभागियों को एक साथ लाएगा: पहली श्रेणी में “विकसित भारत चैलेंज” के प्रतिभागी शामिल होंगे। दूसरी श्रेणी में जिला और राज्य स्तर के युवा महोत्सवों में चुने गए युवा शामिल होंगे, जिन्होंने पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भाषण प्रतियोगिताओं जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तीसरी श्रेणी में ऐसे युवा आइकन और प्रेरक हस्तियां शामिल होंगी, जिन्होंने उद्यमिता, खेल, कृषि और तकनीक जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन 3000 युवा नेताओं में से 1500 प्रतिभागियों का चयन “विकसित भारत चैलेंज” के माध्यम से MY भारत प्लेटफ़ॉर्म पर किया जाएगा।

भारत के माननीय प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है कि देश में कम से कम 1 लाख युवा नेताओं को विकसित किया जाए। यह मंच युवा नेतृत्व की प्रतिभा, उनकी आवश्यकताओं और “विकसित भारत” के लक्ष्य में उनकी भूमिकाओं को परिभाषित करने के अवसर प्रदान करेगा।

 खन्ना – द्रोणाचार्य और पद्म श्री पुरस्कार विजेता, स्वाति सिंह – कॉमनवेल्थ पदक विजेता, आद्या श्रीवास्तव – युवा आइकन और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी

 आत्म प्रकाश, क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने कहा, “राष्ट्रीय युवा महोत्सव – विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” युवाओं को अपनी सोच और दृष्टि को माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।”

श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन ने कहा, “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025” युवाओं, विचारकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाएगा, जहां विचारों का आदान-प्रदान होगा और युवाओं को विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए सशक्त बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम देशभर के युवाओं को उनकी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए एकजुट करता है।

“विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025” से संबंधित सभी जानकारी MY भारत प्लेटफ़ॉर्म (https://mybharat.gov.in/) पर उपलब्ध होगी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *