एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वृद्धाश्रम को दिया वाटरकूलर, गीजर, ब्लोवर और आलमारी

*एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वृद्धाश्रम को दिया वाटरकूलर, गीजर, ब्लोवर और आलमारी*

*

भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, लखनऊ के उप महाप्रबंधक  आर. नटराजन ने  “समर्पण”, वृद्धजन परिसर, आदिल नगर, लखनऊ में रहने वाले वृद्धजनों के लिए ब्लोवर, गीजर, आलमारी और वाटरकूलर बैंक की सीएसआर नीति के तहत भेंट किया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की महिला क्लब की अध्यक्षा  अंजू चाण्डक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महिला क्लब से  मिनी साहू ,  विद्या नटराजन एवं अन्य सदस्य भी मौजूद थे ।

समर्पण, वृद्धजन परिसर के प्रबंधक डॉ. यू.सी. वाजपेयी ने प्रदान की गई वस्तुओं के लिए बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वृद्धजनों के लिए बैंक का बड़ा सहयोग है। इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रांत तिवारी, सहायक महाप्रबंधक आलोक चंद्रा, मुख्य प्रबंधक पूजा वशिष्ठ, राजभाषा अधिकारी दिनेश मणि पाठक, आशुलिपिक शेर बहादुर तथा वृद्धाश्रम से मेजर वीके खरे, श्री पीके श्रीवास्तव, राधेश्याम वाजपेयी, डीसी तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *