8 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय 41वां श्री श्याम निशानोत्सव

 

*8 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय 41वां श्री श्याम निशानोत्सव*

सामूहिक कन्या विवाह समारोह 21 अप्रैल को

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल के तत्वावधान में तीन दिवसीय 41वां श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन ऐशबाग के तिलक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क, लखनऊ में किया जाएगा। शहनाई सांवरे की भजन संध्या को सुशोभित करने के लिए 8 मार्च को कोलकाता के संजय शर्मा, नई दिल्ली के शीतल पाण्डेय और 9 मार्च को फतेहाबाद की परविंदर पलक, कानपुर से कुमार मुकेश ग्रुप, मास्टर तरंग बाबा श्याम के भजनों से भक्तों को समोहित करेंगे। इस बार विशेष आर्कषण केंद्र उज्जैन एवं महाराष्ट्र के नृत्य संगीत ग्रुप द्वारा रंगारंग नृत्य का मंचन किया जाएगा। 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती एवं 9 मार्च शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम आधारित नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने संयुक्त रूप से दी। इसके अलावा संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि इस बार 50 फिट ऊंचा और 80 फिट चौड़े भव्य राजमहल में बाबा श्याम विराजमान होगे। भव्य राजमहल का निर्माण कार्य गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, कोलकाता के असीम मात्या व सहयोगी कारीगारों द्वारा पिछले 15 दिनों से तैयार करने में जुटे हुए हैं। श्याम दरबार को सुशोभित करने में तलवार टेंट के अमन तलवार, घनश्याम अग्रवाल एवं अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों अपनी सेवा समर्पित कर रहे है। कानपुर के श्री बाजोरिया जी से खाटू नरेश का निशान लाया जाएगा। मुकेश अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च रविवार को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटूधाम मंदिर पर समाप्त होगी। इस बार शोभायात्रा में भी प्रथम बार उज्जैन एवं महाराष्ट्र के कलाकार प्रस्तुति करते हुए दिखाई देगे। शहनाई सांवरे की भजन संध्या का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया चैनलों पर किया जाएगा। भक्तों के लिए 360 डिग्री का सेल्फी कार्नर भी रहेंगा। सचिन और मुकेश ने बताया कि बुधवार 13 मार्च को श्याम भक्त बस से खाटू धाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे जहां बाबा श्याम को निशान चढ़ाया जाएगा। अशोक जी तथा मोती कँछल ने बताया कि सामाजिक सेवा कार्यों के क्रम में मंडल समिति ने रविवार 21 अप्रैल 2024 को महाराजा अग्रसेन विद्यालय, मोतीनगर में सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजित किया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, विवेक गोयल, योगेंद्र, सचिन, मुकेश, सक्षम एवं मंडल समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *