पिंक बसों के संचालन के लिए महिला चालकों के प्रशिक्षण के लिए शीघ्र ही द्वितीय बैच प्रारंभ- दयाशंकर सिंह

प्रदेश सरकार की मंशानुरूप पिंक बसों के संचालन हेतु सितम्बर 2022 से 21 महिला चालको का विभिन्न डिपो में प्रशीक्षण चल रहा है। महिला चालको के प्रशिक्षण हेतु द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन द्वारा अनुमति प्राप्त हो गई है। कानपुर स्थित प्रशीक्षण संस्थान में प्रशीक्षण के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 23 महिलाए प्रशिक्षण हेतु उपयुक्त पाई गयी है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 04 आवेदन और प्राप्त होने के उपरान्त द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी।

उन्होने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 05 महिलाए कानपुर नगर एवं एक एक महिलाएं कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश स्थित 09 प्रशिक्षण केन्द्रों यथा विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपी, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर संचालन हेतु तैयार हो जायेगी। इन महिला चालको के आ जाने से पिंक बसों का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे प्रदेश की महिला पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

UP Pushes for Faster Infrastructure Delivery

World-Class Connectivity Seen as Key to Trillion-Dollar Economy Goal Pooja Srivastava | Anytime News Network …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *