एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में शौर्य 2025″ खेल महोत्सव

 

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में खेलों का उल्लास और उमंग।

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “शौर्य-2025” का भव्य, उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ। इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ संस्थान के उपाध्यक्ष श्री पियूष सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने समस्त प्रतिभागियों और दर्शकों में नई ऊर्जा का संचार किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री पियूष सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमें मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं। ‘शौर्य’ जैसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के छिपे हुए हुनर को उजागर करने का सशक्त मंच हैं। एस.आर. ग्रुप सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस आयोजन में एस.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SRIMT), एस.आर. एम. बिज़नेस स्कूल (SRMBS) तथा एस.आर. एस.आर.एम. इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SRMAIMS) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खेल महोत्सव में इनडोर एवं आउटडोर दोनों श्रेणियों के खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज तथा रस्साकशी जैसे खेल शामिल रहे।

खेल उत्सव की शुरुआत फुटबॉल मैच से हुई, मैच में MBA और CSE के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

दौड़ प्रतियोगिताओं में धावकों का जलवा ट्रैक पर भी छात्रों का उत्साह चरम पर रहा। लड़कियों और लड़कों की 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

400 मीटर (गर्ल्स – फाइनल): प्रथम स्थान – अर्पिता श्रीवास्तव (AIML, तृतीय वर्ष)

द्वितीय स्थान – कनिष्का चौरसिया (CS, प्रथम वर्ष)

तृतीय स्थान – मुस्कान (AIML, द्वितीय वर्ष)

800 मीटर (बॉयज़ – फाइनल):

प्रथम स्थान – विवेक शर्मा (EC, द्वितीय वर्ष)

द्वितीय स्थान – करण सिंह (BT, तृतीय वर्ष)

तृतीय स्थान – योगेश यादव (AI, द्वितीय वर्ष)

800 मीटर (गर्ल्स – फाइनल):

प्रथम स्थान – शालू (नर्सिंग, प्रथम वर्ष)

द्वितीय स्थान – श्रुति दीक्षित (IT, द्वितीय वर्ष)

तृतीय स्थान – पूजा चौहान (BT, प्रथम वर्ष)

 

शौर्य- 2025 के समन्वयक ने जानकारी दी कि एस.आर. ग्रुप के तीनों संस्थानों से 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह, समर्पण एवं अनुशासन आयोजन कl सफलता के प्रमुख आधार रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Ministry of Beer: A New Benchmark in Lucknow’s Nightlife

Grand First Anniversary Celebration Marks Major Milestone Premium Craft Brews and Fine Hospitality Win Hearts …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *