जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

 

देश भक्ति के तरानों से गूंजा काकोरी शहीद स्मारक

 

अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह,चंद्रशेखर आजाद औऱ राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ।जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने पदाधिकारियों द्वारा आज काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।काकोरी कांड की घटना को 101 साल पूरे होने पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट के बैनर तले श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।आज शनिवार को काकोरी स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल,चंद्र शेखर आजाद,अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह औऱ राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।इस अवसर भोजपुरी कवि कृष्णानंद राय और कवि मुकेशानंद ने देश भक्ति के तराने पेश किए।जिसको सुनकर मौजूद लोग भाव विभोर हो गए।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मुर्तुजा अली ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध भारत की जनता द्वारा लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम में काकोरी कांड की घटना का स्थान अति महत्वपूर्ण है।

इस दौरान सभा में मौजूद सभी लोगों ने काकोरी कांड के शहीदों के बलिदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,चेयरपर्सन रजिया नवाज,कोषाध्यक्ष वामिक खान,मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद,संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद,कुदरत उल्ला खान,शालिनी सिंह,हलीमा,भानु प्रताप सिंह, फहद हसन,कैफ़,सलमान,सूफियान आदि मौजूद थे

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *