भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक

  1. लखनऊ ।
  2. भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने की। बैठक का संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने किया। मुख्यअतिथि श्री धर्मपाल सिंह जी का प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र पहनाकर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने तो देश के प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले, हर नगर और कस्बों में व्यापारियों के बीच में जाकर केवल स्वदेशी सामान बेचने के लिए प्रेरित करें। श्री धर्मपाल सिंह जी ने व्यापारियो से अपील की कि वे केवल स्वदेशी सामान बेचने का संकल्प लेकर अपने व्यापार को बढ़ावा दें। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मेक इन इंडिया, लोकल से वोकल मोहिम को दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को जागरूक करें। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 अगस्त के बाद से प्रदेश के हर जिलों में व्यापारी चौपाल, व्यापारी गोष्ठियां और बडे़ व्यापारी सम्मेलन किये जाएगें। जिसमें देश और प्रदेश सरकार के मंत्री एवं नेता भाग लेगें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आज भारत को जरूरत है स्वदेशी को अपनाने की। विदेशी वस्तु का त्याग करने का।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जब से केन्द्र में 2014 से आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में 2017 से आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आई है। देश और प्रदेश का व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों में देश और प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, चौथवसूली, आंतक और भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश जल रहा था। विनीत शारदा ने कहा खासतौर से उत्तर प्रदेश में व्यापारी और लघु उद्यमी सुरक्षित नहीं था, माता और बहिनों के साथ लगातार बलात्कार की घटनाएं, किसानों के द्वारा आत्म हत्याएं और उत्तर प्रदेश दंगे और कर्फ्यू से जल रहा था। आज देश और प्रदेश में रामराज्य की सरकारें है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुका है। आज उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, एम्स, स्पोर्टस कॉलेज, हवाई अड्डे, सड़के एवं एक्सप्रेस-वे, 24 घंटे बिजली, रामराज्य की तरह कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चंहुविकास की ओर दौड़ रहा है।

प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों के बीच में व्यापार प्रकोष्ठ को एक उजाले की किरण के रूप में केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाना है। व्यापारियों के बीच में स्वदेशी जनजागरण अभियान को अगस्त से लेकर नवम्बर तक चलाना है।

बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री राजकुमार शर्मा, श्री मुकुंद मिश्रा, श्री अनूप गुप्ता, श्री सुनील रामा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक श्री विनोद गुप्ता, बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक श्री हेमन्त खंडूली, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक श्री विनोद गुप्ता, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक श्री पुरूषोत्तमपुरी, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक निखिल मोटवानी, काशी क्षेत्र के सहसंयोजक रवीन्द्र जायसवाल सहित सभी क्षेत्र के सहसंयोजक एवं प्रदेश के सभी जिला संयोजको ने बैठक में भाग लिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *