शहीद स्मारक पर 79 मोमबत्ती जलाकर अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

 

 

भारत माता की जय,वन्देमातरम के नारों से गूंजा शहीद स्मारक

 

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

 

जश्न ए आजादी ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा किया गया आयोजन

 

लखनऊ।जश्न ए आजादी ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राण गवानें वाले वीर शहीदों की याद में “एक शाम वीर शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक स्थल पर किया गया।

कार्यक्रम में अमर शहीदों की याद में 79 मोमबत्ती और दीप जलाकर एवम पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर सर्व समाज के प्रतिनिधि और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पी.ए.सी. बैंड द्वारा देश भक्ति पर तराने पेश किए गये।

भारत माता की जय,वन्देमातरम के नारों से पूरा शहीद स्मारक गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के लोगो ने कारगिल पार्क में वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यक्षआयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आजादी के महापर्व में हम दुनिया में विकसित भारत के रुप में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं।

इस अवसर पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि खुशी के इन पलों में हम अपने वतन की कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारियों को कभी ना भूलें।15 अगस्त और 26 जनवरी देश का सबसे बड़े त्योहार हैं।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का ज़ुबैर अहमद और अब्दुल वहीद ने तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया।

 आयोजन में जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,चेयर पर्सन रजिया नवाज,कोषाध्यक्ष वामिक खान,मीडिया प्रभारी और संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,मुर्तज़ा अली,सुशील दुबे,इमरान कुरेशी,नज़म अहसन, अनीस अंसारी,कुदरत उल्ला खान,महेश दीक्षित, वफ़ा अब्बास,अभय अग्रवाल,तौसीफ हुसैन,डॉ डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी,इंतजार आब्दी बॉबी,परवेज़ अख्तर, इंसराम अली,डॉ राधेश्याम यादव,मो सैफ,जमील मालिक,आमिर मुख्तार,आफाक मंसूरी,साकेत शर्मा,अहसन रईस,योग गुरु के. डी. मिश्रा,शहाबुद्दीन कुरैशी,रहनुमा कुरैशी,अवधेश सोनकर, अमरजीत, भानु प्रताप सिंह,आरिफ़ मुकीम, हिमांशु पाण्डेय,क्टर आर.एस.यादव,

कमर अली सलाहुदीन सिद्दीकी शीबू सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के कार्यकर्ता और आम नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे।सांय 7:30 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *