अपने छात्रों के लिए रोल मॉडल होता है शिक्षक- पवन सिंह चौहान

  • अपने छात्रों के लिए रोल मॉडल होता है शिक्षक- पवन सिंह चौहानएमएलसी और एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन पवन सिंह चौहान जी ने आज संस्थान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर समस्त शिक्षकों को प्रणाम करते हुए में कहा कि आज पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर हमें नमन करने के साथ उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों के लिए रोल मॉडल होता है। शिक्षक समस्त समाज के मार्गदर्शक होते हैं आज या भविष्य में हम जिस तरह के समाज , राष्ट्र की कल्पना करते हैं वो माता, पिता और शिक्षक की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा। विद्यार्थी अपने शिक्षक के आचार और विचार का अनुसरण करते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति अधिक बढ़ जाती है।
    पवन सिंह चौहान ने यह बताया कि संस्थान की शुरुआत कि शिक्षक को अपने विद्यार्थियों को समान रूप से प्रेम और मार्गदर्शन देते रहना चाहिए।
    शिक्षक दिवस के अवसर पर एस आर ग्रुप की वॉइस चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला सिंह चौहान जी, वॉइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान जी, वॉइस चेयरपर्सन डॉ० सुष्मिता सिंह चौहान जी सहित लगभग 800 शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।
    इस अवसर पर समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों को उपहार भेंट किये गये।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

521 Complaints Filed at Samadhan Diwas, District Administration Pushes for Swift Action

DM Orders One-Week Deadline, 102 Cases Resolved On the Spot Anytime News Network  – By …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *