मकर संक्रांति पर धूमधाम से मना श्री राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ का आयोजन

राममय हुआ पूरा माहौल

– संगीतमय सुन्दरकांड पाठ के आयोजन से भक्तिमय और राममय हुआ माहौल
– उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, सौमित्राचार्य जी महाराज समेत बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही
– सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद भजनों की लड़ी पर झूम उठे भक्त
– पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शैक्षिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष और महामंत्री, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे मौजूद


अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की प्रथम वर्षगांठ को भाजपा पूर्वी विधानसभा ने बड़ी धूमधाम से मनाया। सी ब्लॉक इंदिरानगर हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा नगर, विकास नगर, गोमतीनगर, कुरमांचल नगर, कल्याणपुर, हरिहर नगर, मुलायम नगर आदि क्षेत्रो के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुन्दर कांड पाठ पढ़ा और बाद में तहरी भोज मैं भी सब शामिल हुए।

सुबह से शुरू हुए संगीतमय सुन्दरकांड पाठ के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय और राममय हो गया। सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद भजनों की लड़ी पर भक्त झूम उठे। राम नाम के उदघोष से पूरा माहौल गूंज उठा।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, सौमित्राचार्य जी महाराज समेत बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही। मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शैक्षिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष और महामंत्री, भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद राजेश सिंह गब्बर, रामकुमार वर्मा, भृगुनाथ शुक्ला, कौशल पाण्डेय, प्रमोद सिंह राजन, संजय सिंह राठौर, उमेश सनवाल, भूपेंद्र शर्मा, सूरज जसवानी, कृष्णवीर सिंह बंटू, संदीप पाठक, हरीश चंद लोधी, राकेश मिश्र, हरीश अवस्थी, अरुण तिवारी, दीपक तिवारी, कृष्ण प्रताप, अशोक उपाध्याय, राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, अभिषेक राय, सुमित खन्ना, नरेन्द्र देवड़ी, युवा मोर्चा के अध्यन सिंह सैनी, अनुराग मिश्रा, शशांक शेखर गोल्डी, देवेश उपाध्याय, शेखर कुमार श्रीवास्तव, बृजमोहन पाण्डेय, पूर्व पार्षद राम मोहन अग्रवाल, अर्चना दत्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी आदि अनेक लोगों ने सुन्दरकांड पाठ एवं तहरी भोज में भाग लिया।

विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था हैं, भगवान राम हमारी चेतना हैं, भगवान राम हमारा चिंतन हैं, रोम रोम में व्याप्त हैं। उनका स्मरण हमने श्री राममंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर आज किया। जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि आज के युग में राम के आदर्शाे पर चलते हुए अपनी चेतना का देव से देश तक और राम से राष्ट्र तक विकास करें। उन्होंने कहा कि हमसबको मिलकर भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का प्रयास करना चाहिए।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Special Observer Appointment Sparks Debate

Heightened Oversight Raises Concerns Questions Over Fairness Amid Tight Monitoring Anytime News Network | Pooja …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *