महाकुंभ 2025 में प्रयागराज के लिए सभी जिलों से चलेंगी बसें- परिवहन मंत्री

 

 

श्रद्धालुओं को बेहतर सहज एवं सस्ती परिवहन सेवाएं मिलेंगी: दयाशंकर सिंह

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को परिवहन निगम के सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में महाकुम्भ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। यह निर्देश उन्होंने मा० मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुक्रम में विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू,एम डी परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे।

 

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि महाकुम्भ अवधि में सभी जिलों में प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाए। बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रभार कराया जाए।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों एवं बस स्टेशनों पर साफ सफाई बेहतर रखी जाए,जिससे कि यात्रियों को यात्रा के अच्छे अनुभव मिल सके ।साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चालकों/परिचालकों की ट्रेनिंग कराई जाए, जिससे कि वह यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार रखें।चालक/परिचालक मादक द्रव्य का सेवन कर गाड़ी ना चलाएं। ब्रेथ एनलाइजर से

इसकी नियमित जांच करें।परिवहन निगम के साथ साथ प्राइवेट बस ड्राइवरों के स्वास्थ्य की जांच की जाए, जिससे दुर्घटना रोका जा सकें।श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े,इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी बस अड्डों पर पेय जल एवं अलाव की व्यवस्था हो।बस अड्डों एवं पार्किंग के जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को महाकुंभ के दौरान अपनी ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया, अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज में यात्रियों को बस अड्डे पर ठहरने की भी व्यस्था किये जाने के भी निर्देश उन्होंने दिए।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *